Headlines

Scott Edwards Double Hundred: 81 गेंद में 229 रन, 29 साल के बल्लेबाज ने T20 क्रिकेट में ठोका तूफानी दोहरा शतक, जड़े 14 चौके और 23 छक्के

[ad_1]

Last Updated:

Scott Edwards Double Century: नीदरलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक जड़कर सनसनी मचा दी है. ऑस्ट्रेलियाई ग्रेड क्रिकेट टी20 में उन्होंने 229 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 23 छक्के शामिल रहे. इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में डबल सेंचुरी बनाने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

81 गेंद में 229 रन, 29 साल के बल्लेबाज ने T20 क्रिकेट में ठोका दोहरा शतकस्कॉट एडवर्ड्स ने टी20 मैच में ठोका दोहरा शतक.

नई दिल्ली. दुनिया में गिने-चुने ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 मैच में दोहरा शतक ठोकने का ऐतिहासिक कारनामा किया है. इस फॉर्मेट में डबल सेंचुरी लगाना कोई आसान काम नहीं है. क्रिस गेल और रोहित शर्मा जैसे वर्ल्ड क्लास विस्फोटक बल्लेबाज भी ऐसा नहीं कर पाए हैं, लेकिन हाल ही में 29 साल के एक बल्लेबाज ने इस उपलब्धि को बाएं हाथ का खेल साबित करते हुए एक टी20 मैच में नाबाद 229 रन बना डाले. दरअसल, यह बल्लेबाज स्कॉट एडवर्ड्स हैं, जो नीदरलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान हैं.

कितनी गेंदों में ठोके 229 रन
एडवर्ड्स ने सिर्फ 81 गेंदों का सामना करते हुए 229 रन बनाए. विक्टोरिया में अल्टोना स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब के लिए एडवर्ड्स ने T20 डिव वन क्लेन्जो ग्रुप शील्ड के चौथे राउंड में विलियम्स लैंडिंग एससी के खिलाफ यह अविश्वसनीय पारी खेली. पारी की शुरुआत करते हुए, एडवर्ड्स ने पहले ओवर में 11 रन बनाए. लेकिन चौथे ओवर में उन्होंने असली रंग दिखाया, जिसमें उन्होंने तेज गेंदबाज प्रिंस चौहान को तीन चौके मारे. तूफानी बैटिंग करए हुए उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में लगातार दो छक्के जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद भी उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रही और सिंगल के साथ उन्होंने अपना शतक पूरा किया.

स्कॉट एडवर्ड्स ने टी20 मैच में ठोका दोहरा शतक.

चौके-छक्कों का आया तूफान
शतक पूरा करने के बाद भी एडवर्ड्स ने रनों का अंबार लगाना जारी रखा और 17वें ओवर में उनका 150 रन का स्कोर पूरा हुआ. इसी ओवर में एडवर्ड्स ने गियर बदला और अल्टोना को एक बड़े स्कोर तक ले जाने के लिए पूरी ताकत लगा दी. पारी के आखिरी चार ओवरों में उन्होंने 14 बाउंड्री लगाईं, जिनमें से 12 छक्के थे. 16वें ओवर के अंत तक अल्टोना का स्कोर 212-2 था, लेकिन एडवर्ड्स के नाबाद 229 रनों की बदौलत टीम 304-2 के विशाल स्कोर पर पहुंची. एडवर्ड्स ने केवल 81 गेंदों पर 229* रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 23 छक्के शामिल थे. उनका स्ट्राइक रेट 282.71 रहा.

क्रिस गेल का रिकॉर्ड नहीं टूटा
अगर यह पारी आधिकारिक T20 मैच में गिनी जाती, तो एडवर्ड्स का यह स्कोर क्रिस गेल के T20 रिकॉर्ड स्कोर को बहुत बड़े अंतर से तोड़ देता. गेल का 175 रन* का स्कोर 2013 से पुरुषों के T20 में एक रिकॉर्ड बना हुआ है. एडवर्ड्स का अब तक का सबसे बड़ा आधिकारिक T20 स्कोर 99 है और उन्होंने अभी तक किसी भी फॉर्मेट में शतक नहीं बनाया है.

186 रन से जीता मैच
अल्टोना ने विलियम्स लैंडिंग को केवल 118 रन पर आउट करके मैच 186 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया. यह स्कोर एडवर्ड्स के व्यक्तिगत स्कोर के आधे से थोड़ा ही अधिक था. स्टैंडिंग्स में अल्टोना अब डिव वन क्लेन्जो ग्रुप शील्ड में दूसरे स्थान पर है, जबकि विलियम्स लैंडिंग छह टीमों में से चौथे स्थान पर है.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

81 गेंद में 229 रन, 29 साल के बल्लेबाज ने T20 क्रिकेट में ठोका दोहरा शतक

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *