[ad_1]
Last Updated:
Yashasvi Jaiswal century reaction: यशस्वी जायसवाल ने टी20 में शतक जड़ने के बाद खुशी जताई है. उन्होंने कहा है कि मुंबई के लिए सेंचुरी जड़ने के कई मायने हैं. उन्होंने कहा कि इस मुकाबले को टीम जीतना चाहती है और उनकी सेंचुरी टीम की जीत में काम आई है, इससे ज्यादा खुशी उनके लिए और क्या हो सकती है. यशस्वी ने हाल में वनडे सीरीज में शतक जड़कर भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दमदार जीत दिलाई थी. उन्हें टी20 के लिए नेशनल टीम में जगह नहीं मिली.
यशस्वी जायसवाल ने 8 दिन में जड़े दो शतक. नई दिल्ली. यशस्वी जायसवाल ने शानदार सेंचुरी जड़कर हुंकार भरी है. बाएं हाथ के इस युवा ओपनर ने हरियाणा के खिलाफ शानदार शतक जड़ने के बाद कहा कि मुंबई के लिए शतक जड़ने के उनके लिए कई मायने हैं. यशस्वी की शतकीय पारी के दम पर मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी रन चेज का रिकॉर्ड कायम किया. जायसवाल ने 48 गेंद पर शतक जड़कर खूब वाहवाही लूटी.इससे पहले उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ करियर का पहला वनडे शतक जड़ा था. यशस्वी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में शतक जड़ने वाले छठे भारतीय हैं.
प्लेयर ऑफ द मैच बने यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने टीम की जीत के बाद कहा ,’मुंबई के लिए सेंचुरी बनाना हमेशा बहुत मायने रखता है.’ साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले वनडे में सेंचुरी बनाने के बाद भारतीय इंटरनेशनल खिलाड़ी जायसवाल पिछले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सुपर लीग गेम में हैदराबाद के खिलाफ उस मोमेंटम को बनाए रखने में नाकाम रहे. क्योंकि वह अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए थे और पावरप्ले की आखिरी गेंद पर आउट हो गए थे. उन्होंने उस मैच में 21 रन बनाए थे.
यशस्वी जायसवाल ने 8 दिन में जड़े दो शतक.
‘यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मैच था’
यशस्वी जायसवाल ने कहा, ‘यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मैच था, और हमें इसे जीतना था. इसलिए मैं बहुत खुश हूं कि मैं सेंचुरी बना सका और टीम जीत गई.’ सुपर लीग के पहले मैच में हैदराबाद के खिलाफ हार से मुंबई की उम्मीदों को झटका लगा था, लेकिन डिफेंडिंग चैंपियन ने जायसवाल की शानदार परफॉर्मेंस की बदौलत टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को बनाए रखी. मुंबई मंगलवार को एमसीए स्टेडियम में अपने आखिरी मैच में राजस्थान से भिड़ेगी.
टी20 टीम में राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने यशस्वी की अनदेखी की
टी20 टीम में राष्ट्रीय चयनकर्ताओं द्वारा अनदेखी के बाद यशस्वी जायसवाल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग बी मैच में 48 गेंद में शतक जड़कर गत चैंपियन मुंबई की हरियाणा पर चार विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई. सुपर लीग के अपने पहले मैच में हैदराबाद के खिलाफ एकतरफा हार के बाद जायसवाल (50 गेंद में 101 रन) और सरफराज खान (24 गेंद में 64 रन) की पारियों से मुंबई ने हरियाणा के 235 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.3 ओवर में छह विकेट पर 238 रन बनाकर जीत दर्ज की.
मुंबई की फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदें बरकरार
जायसवाल और सरफराज ने सिर्फ 6.1 ओवर में 88 रन जोड़कर मुंबई की फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद जीवंत रखी. मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान जासवाल ने मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का 50 हजार रुपये का चैक लेने के लिए अपने साथ सरफराज को भी बुलाया. इससे पहले हरियाणा के कप्तान अंकित कुमार (42 गेंद में 89 रन) और प्रतिभावान ऑलराउंडर निशांत सिंधू (38 गेंद में 63 रन) ने सिर्फ 8.1 ओवर में 110 रन जोड़कर टीम को 20 ओवर में तीन विकेट पर 234 रन तक पहुंचाया. मुंबई के लिए अनुभवी अजिंक्य रहाणे ने 10 गेंद में 21 रन बनाए.
यशस्वी जायसवाल ने 50 गेंदों पर 101 रन की पारी खेलकर टीम को धमाकेदार जीत दिलाई.
शुभम गिल टीम में नहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में यशस्वी को मिल सकता है मौका
हरियाणा के तेज गेंदबाजों ने 125 से 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी की जिससे मुंबई के बल्लेबाजों के लिए सपाट पिच पर रन बनाना आसान हो गया. जायसवाल ने पुल और रैंप शॉट खेले। उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके मारे. सरफराज ने भी सिर्फ 16 गेंद में अर्धशतक के साथ आईपीएल नीलामी के लिए अपना दावा मजबूत किया. राष्ट्रीय टीम में शामिल शुभमन गिल की शीर्ष क्रम में फॉर्म काफी प्रभावशाली नहीं है और ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर की नजरें जासवाल पर रहेंगी.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
[ad_2]
Source link