[ad_1]
Last Updated:
मोबाइल हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है, ऐसे में चार्जिंग डिवाइस पर समझौता करना खतरनाक साबित हो सकता है. इसलिए चार्जर गर्म होते ही सावधान हो जाएं और BIS CARE ऐप से उसकी असलियत जरूर जांचें.

नई दिल्ली. मोबाइल फोन का चार्जर अगर चार्जिंग के दौरान तेजी से गर्म होने लगे, तो यह सिर्फ ओवरयूज का मामला नहीं बल्कि एक बड़ा खतरा भी हो सकता है. बाजार में नकली और नॉन-स्टैंडर्ड चार्जर की भरमार है, जो फोन को नुकसान पहुंचाने के अलावा आग लगने जैसी गंभीर घटनाओं का कारण भी बन सकते हैं. ऐसे में असली और सुरक्षित चार्जर की पहचान करना बेहद जरूरी है. इसी समस्या का सॉल्यूशन देती है सरकार ऐप BIS CARE, जिसके जरिए कुछ ही सेकंड में आप जान सकते हैं कि आपका चार्जर असली है या नकली.
BIS CARE ऐप क्या करती है?
ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) ने यह ऐप इसलिए बनाई है ताकि लोग अपने इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स जैसे चार्जर, पावर बैंक, एलईडी, होम अप्लायंसेज आदि का रियल स्टैंडर्ड चेक कर सकें. चार्जर पर लगा IS मार्क और R-number ऐप में डालकर आप पता कर सकते हैं कि वह प्रोडक्ट सरकार के सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को पूरा करता है या नहीं.
नकली चार्जर के खतरे
- ओवरहीटिंग से आग या शॉर्ट सर्किट
- फोन की बैटरी को स्थायी नुकसान
- चार्जिंग स्पीड में कमी
करंट लगने का रिस्क
एक्सपर्ट का कहना है कि चार्जर का तापमान अगर असामान्य रूप से बढ़ रहा हो, प्लग जलने की गंध आए या फोन बार-बार अनप्लग हो, तो तुरंत उसका इस्तेमाल बंद कर दें.
कैसे करें जांच?
- गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से BIS CARE ऐप डाउनलोड करें.
- चार्जर पर दिया गया ISI मार्क या R-number खोजें.
- नंबर ऐप में डालें और Verify पर टैप करें.
- ऐप बताएगी कि आपका चार्जर रजिस्टर्ड है या नकली.
क्या करें अगर चार्जर नकली निकले?
ऐप में Report ऑप्शन चुनकर शिकायत दर्ज करें और उस चार्जर का इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें. जरूरत हो तो नजदीकी कंज्यूमर फोरम में भी शिकायत की जा सकती है.
About the Author
प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
[ad_2]
Source link