[ad_1]
Last Updated:
सनी देओल ने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. उनके कई डायलॉग तो लोगों के जहन में बस जाते हैं. अपनी एक्टिंग से उन्होंने फैंस को अपना मुरीद बनाया है. खुद इडंस्ट्री के जाने माने एक्टर अभिषेक बच्चन भी उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं. उनका कहना है कि सनी देओल की हीरोगिरी वह आज तक नहीं भूले हैं.
हर रोल से मचाया है तहलका नई दिल्ली. अभिषेक बच्चन ने हाल ही में पुरानी यादों का एक किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि जब सनी देओल की डेब्यू फिल्म ‘बेताब’ की शूटिंग हुई थी, तो उन्होंने सनी देओल को घुड़सवारी करते देखा था. उन्होंने ये भी बताया कि बेताब के बाद सनी नेशनल क्रश बन गए थे.
अभिषेक बच्चन और सनी देओल में एक बात और भी कॉमन है. दोनों न सिर्फ अभिनेता हैं, बल्कि महान सितारों के बेटे भी हैं. जहां अभिषेक अमिताभ बच्चन के बेटे हैं, वहीं सनी देओल धर्मेंद्र के बेटे हैं. इसके अलावा दोनों पड़ोसी भी हैं और मुंबई के जुहू इलाके में एक ही आसपास रहते हैं. अभिषेक बचपन से ही सनी देओल के बड़े फैन रहे हैं और हाल ही में उन्होंने सनी देओल से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प और फिल्मी किस्सा शेयर किया है.
सनी देओल ने बेताब से किया था डेब्यू
अभिषेक ने ‘द बॉम्बे जर्नी’ शो पर बातचीत करते हुए सनी देओल की पहली फिल्म की शूटिंग का किस्सा याद किया. एक्टर ने बताया कि स्कूल जाने से पहले वह और उनके करीब 10-12 दोस्त समुद्र किनारे घुड़सवारी करने जाते थे. वहीं सनी देओल भी अक्सर घुड़सवारी करने आते थे. अभिषेक ने बताया कि उस समय सनी भैया की फिल्म ‘बेताब’ रिलीज हो चुकी थी और वह हर सुबह घोड़े पर सवार होकर आते थे.’
“SunnyDeol was rage (Hero of Nation) after #Betab rls .He used to come by riding a horse named Goldie without sagg by holding the 🐴 head hair .He used 2 come bare chested with cowboy pants & we can’t erase that memory from our mind.” – #JrBachchan
[ad_2]
Source link