[ad_1]
Last Updated:
5 bowlers target surprise pics in ipl 2026 auction: आईपीएल 2026 ऑक्शन में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं. 16 दिसंबर को ऑक्शन आयोजन अबू धाबी में होगा. जहां 359 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. गेंदबाजों में पांच बॉलर ऐसे हैं जिनपर पैसों की बारिश हो सकती है. गेंदबाज अपनी प्राइज से सबकों चौंका सकते हैं. इन पांच गेंदबाजों में दो भारतीय बॉलर भी शामिल हैं जिनपर फ्रेंचाइजी पानी की तरह पैसा बहा सकती हैं.

श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज मथिया पथीराना (Matheesha Pathirana) अपने स्लिंगी एक्शन के लिए जाने जाते हैं. उनके पास चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हुए आईपीएल का चार साल का अनुभव है. चोट की चिंताओं के कारण सीएसके ने उन्हें ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया है. एक तेज विदेशी गेंदबाज की तलाश कर रही फ्रेंचाइजी के बीच इस गेंदबाजी की काफी डिमांड होगी. पथिराना ने आईपीएल में 32 मैचों में 47 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी रेट 8 से ज्यादा है.

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी (Jacob Duffy) फिलहाल आईसीसी टी20 बॉलिंग रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं. डफी का 2025 का साल शानदार रहा है, उन्होंने 16 मैचों में 29 विकेट लिए हैं और पाकिस्तान के खिलाफ 14 रन देकर चार विकेट उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर है. वह टी20 ब्लास्ट और द हंड्रेड में खेल चुके हैं. लेकिन अभी तक आईपीएल में नहीं खेले हैं. उन्हें पहले आईपीएल कॉन्ट्रेक्ट का इंतजार है.

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी (Aquib Nabi) 2025-26 के डोमेस्टिक सीजन की शानदार शुरुआत के बाद चर्चा में हैं. हाल में हुई दलीप ट्रॉफी में नबी ने ईस्ट जोन के खिलाफ चार गेंदों में चार विकेट लिए. रणजी ट्रॉफी के पहले लेग में नबी ने पांच मैचों में पहले ही 29 विकेट ले लिए हैं. 29 साल के इस खिलाड़ी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी अपनी फॉर्म जारी रखी, जहां उन्होंने सात मैचों में 15 विकेट लिए.
Add News18 as
Preferred Source on Google

राजस्थान के दाएं हाथ के तेजगेंदबाज अशोक शर्मा (Ashok Sharma) ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरी है. उन्होंने सात लीग मैचों में 19 विकेट लिए. अशोक ने टूर्नामेंट के दौरान अच्छी स्पीड से गेंदबाजी की और सटीक लाइन-लेंथ दिखाई. उन्हें सबसे पहले 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने चुना था. आईपीएल 2025 में वह राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ थे. हालांकि, उन्हें अभी तक आईपीएल में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है.

अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर मुजीब उर रहमान (Mujeeb ur Rahman) की उम्र 24 साल है. उन्हें ‘मिस्ट्री’ स्पिन के लिए जाना जाता है. उनके पास आईपीएल में 20 मैच खेलने का अनुभव है, जिसमें उसने 8.34 की इकॉनमी से 20 विकेट लिए हैं. अफगानिस्तान के रहने वाले मुजीब ने कई कॉन्टिनेंट की लीग में खेला है और अपनी नेशनल टीम के लिए भी खेलते हैं. टीमें स्पिन बॉलिंग में मजबूती लाने के लिए मुजीब को अपने साथ जोड़ सकती हैं.इस स्पिनर को हासिल करने के लिए 10 फ्रेंचाइजी के बीच जंग देखने को मिल सकती है.

आईपीएल 2026 ऑक्शन में सभी 10 फ्रेंचाइजी 77 खाली जगहों के लिए मुकाबला करेंगी. टीमों में ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ी हो सकते हैं. इसलिए ऑक्शन में टी20 के खास रोल के लिए ज़ोरदार बोली लगने की उम्मीद है. खासकर जब फ्रेंचाइजी अपनी टीमों में अच्छे गेंदबाजों को शामिल करना चाहेंगी.
[ad_2]
Source link