[ad_1]
Last Updated:
सोशल मीडिया पर एक कपल का हनीमून वीडियो वायरल हो गया. कपल अपने हनीमून पर जर्मनी गया था. लेकिन लोग दुल्हन का गेटअप देख सदमे में आ गए. लोगों को तुरंत ही तान्या मित्तल याद आ गई.
साड़ी में भारत से जर्मनी हनीमून मनाने गई दुल्हन (इमेज- सोशल मीडिया) बिग बॉस के इस सीजन में तान्या मित्तल काफी चर्चा में रही. अपनी साड़ियों की वजह से या कई अन्य कॉन्ट्रोवर्सीज की वजह से तान्या मित्तल को खूब फेम मिला. अब जब सीजन खत्म हो गया है तब भी उनकी चर्चा हो रही है. उनकी डिजाइनर ने तान्या पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ना तो कपड़े लौटाए हैं और ना ही पेमेंट की है. खैर, फिलहाल चर्चा करते हैं इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक कपल के हनीमून वीडियो की. ये कपल हनीमून मनाने जर्मनी गया था. लेकिन वहां कुछ और ही हो गया.
आमतौर पर भारतीय लड़कियां जब हनीमून पर जाती हैं तो अपनी ट्रेडिशनल वेशभूषा से परे वेस्टर्न कपड़े प्रेफर करती हैं. इसकी खास वजह भी है. शादी के बाद ससुराल में तो कई दिनों तक साड़ी ही पहननी होती है. ऐसे में सिर्फ पति के साथ समय बिताने का मौका मिले तो कौन झंझट मोल ले. इस वजह से लड़कियां वेस्टर्न ऑउटफिट सेलेक्ट करती हैं. लेकिन एक दुल्हन ने जर्मनी में हनीमून मनाने के लिए साड़ी सेलेक्ट किया. जी हां, सही पढ़ा आपने. ये दुल्हन एयरपोर्ट पर मांग में सिन्दूर और लाल सिल्क की साड़ी पहने स्पॉट हुई. उसके बाद तो लोग एयरपोर्ट पर उसे घूरने लगे. साथ ही कई लोगों ने उसकी तुलना तान्या मित्तल से कर डाली.
दिखा ऐसा लुक
कपल का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया. वीडियो नए नवेले दूल्हे ने बनाया है. उसने अपनी पत्नी को लाल साड़ी में कैप्चर किया, जिसमें उसने भर मांग सिंदूर डाल रखा था. इसके अलावा उसने पायल, बिछिया भी पहन रखी थी. पति ने उसके कई अंदाज वीडियो में रिकॉर्ड किये. इसके बाद जैसे ही इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया, ये वायरल हो गया. लोग इसपर तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे. इस वीडियो को लेकर लोगों को गुट दो हिस्से में बंट गया. जहां एक ने इसे इंडियन संस्कार बताया वहीं एक ग्रुप ने इसे बस अटेंशन सीक करने का तरीका कह डाला.
View this post on Instagram
[ad_2]
Source link