[ad_1]
Last Updated:
India vs South Africa Live Cricket Score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा. दोनों टीमें सीरीज में फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. ऐसे में तीसरे मैच में द…और पढ़ें
IND vs SA 3rd T20I Match Live
India vs South Africa 3rd T20I Match Live Cricket Score Update: नमस्ते, न्यूज 18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानपुर में खेला गया था, जहां मेहमान टीम ने जीत हासिल की थी. ऐसे में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम उस हार का बदला लेने मैदान पर उतरेगी. वहीं इस मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी सीरीज में उसे बढ़त मिलेगी. ऐसे में हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत धर्मशाला स्टेडियम में फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन-
भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.
साउथ अफ्रीका- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसन, एनरिक नॉर्टजे/कॉर्बिन बॉश, ओटनील बार्टमैन, लुंगी एनगिडी.
December 14, 202517:54 IST
IND vs SA 3rd T20I Live: हार का बदला लेने मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में करारी हार मिली थी. टीम इंडिया की इस हार के कारण सीरीज बराबरी पर आ गई है. ऐसे में सूर्या एंड कंपनी की कोशिश होगी कि वह धर्मशाला में जीत के साथ दमदार वापसी करें.
December 14, 202517:49 IST
IND vs SA 3rd T20I Live: कितने बजे होग मैच के लिए टॉस
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच के तीसरे टी20 मैच के लिए शाम को 6 बजकर 30 मिनट पर टॉस होगा. वहीं मुकाबले के शुरुआत 7 बजे से होगी. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
December 14, 202517:48 IST
IND vs SA 3rd T20I Live: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 धर्मशाला में
नमस्ते, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. सीरीज में अभी 1-1 की बराबरी पर है. ऐसे में दोनों टीमें इस मैच में जीत हासिल कर बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
[ad_2]
Source link