[ad_1]
1. भगवान का दिया हुआ सब कुछ है
तौलिया है
साबुन है
बाल्टी है
डब्बा है
पानी है
बस नहाने की हिम्मत नहीं है
2. वो तुम्हें नहाने के फायदे गिनाएंगे
लेकिन तुम…
जल है तो कल है पर अड़े रहना.
3. सर्दियों में इंसान मोबाइल फोन बन जाता है
नहाने से पहले साइलेंट मोड पर
नहाते वक्त लाउड मोड पर
और
नहाने के बाद वाइब्रेट मोड पर.
4. इस साल ठंड इतनी ज्यादा पड़ रही है कि अकड़ कर बैठने वाले भी सिकुड़ कर बैठ रहे हैं.
5. तेरी गली से निकला मैं तुझे ताकने के लिए
रास्ते में अंगीठी मिल गई, बैठ गया मैं हाथ तापने के लिए.
6. गर्मी में बोतल भर कर फ्रिज में रखो वाले दिन गए ही थे कि
सर्दी में रजाई फोल्ड कर रखो वाले दिन आ गए.
7. अर्ज किया है
बड़ी बेवफा हो जाती है सर्दियों में ये घड़ी भी
पांच मिनट सोने की सोचो और समय तीस मिनट आगे बढ़ जाती है.
8. कल गलती से पंखे का स्विच ऑन हो गया.
घरवाले यूं देखने लगे जैसे मैं कोई आतंकवादी हूं.
[ad_2]
Source link