Headlines

Hardik Pandya: धर्मशाला में हार्दिक पंड्या ने पूरी की स्पेशल सेंचुरी, ये करिश्मा करने वाले बने पहले भारतीय क्रिकेटर

[ad_1]

Last Updated:

Hardik Pandya Completes Century of T20I Wickets: हार्दिक पंड्या ने धर्मशाला में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में विकेटों का शतक पूरा किया. इसके साथ ही वह इस फॉर्मेट में 1000 रन और 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय ऑलराउंडर भी बन गए. टी20 इंटरनेशनल में 1000 और 100 विकेट का डबल धमाल करने वाले हार्दिक दुनिया के पांचवें ऑलराउंडर हैं.

धर्मशाला में हार्दिक ने पूरी की स्पेशल सेंचुरी, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीयहार्दिक पंड्या ने रचा इतिहास.

नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के लिए बेहद खास साबित हुआ. उन्होंने धर्मशाला में हुए इस मुकाबले में एक ऐसी उपलब्धि नाम की, जो उनसे पहले तक भारत का कोई भी क्रिकेटर हासिल नहीं कर पाया था. इतना ही नहीं, यह उपलब्धि हार्दिक से पहले दुनिया के सिर्फ चार ही ऑलराउंडर अपने नाम कर पाए थे. पहली पारी के 7वें ओवर में हार्दिक ने ट्रिस्टन स्टब्स का विकेट चटकाया. इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल में विकेटों का शतक लगाने वाले भारत के तीसरे क्रिकेटर बन गए. इसके अलावा हार्दिक ने इस फॉर्मेट में भारत के लिए 1000 रन और 100 विकेट हासिल करने वाला पहला क्रिकेटर बनकर इतिहास रचा.

पंड्या ने पूरी की स्पेशल सेंचुरी
सातवें ओवर के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी हार्दिक पंड्या को सौंपी. ओवर की आखिरी गेंद हार्दिक ने बाइक ऑफ लेंथ फेंकी, जो स्टब्स के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेटकीपर जितेश शर्मा के दस्तानों में चली गई. यह हार्दिक का 100वां टी20 इंटरनेशनल विकेट था. जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के बाद हार्दिक इस फॉर्मेट में विकेटों का शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बॉलर बन गए. बुमराह ने मौजूदा सीरीज में, जबकि अर्शदीप इसी साल ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने थे.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *