Headlines

Funny Jokes In Hindi: टीचर ने पूछा लड़कियां अगर पराया धन होती हैं, तो लड़के क्या होते हैं? गप्पू ने दिया ऐसा जवाब कि पूरी क्लास हंसते-हंसते लोटपोट हो गई!

[ad_1]

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर किसी चीज की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है, तो वो है खुलकर हंसना. हंसी न सिर्फ मूड अच्छा करती है, बल्कि सारी टेंशन भी पल भर में दूर कर देती है. इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे फनी जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी रोक ही नहीं पाएंगे.

Joke-1
पुलिस (शराबी से)- रात के 1 बजे तुम कहां जा रहे हो?
शराबी (पुलिस से)- मैं शराब पीने के दुष्परिणाम पर भाषण सुनने जा रहा हूं.
पुलिस (शराबी से)-इतनी रात मैं तुम्हे कौन भाषण देगा?
शराबी- मेरी बीवी.

Joke-2
शराबी- गरम क्या है?
वेटर- चाउमीन.
शराबी- और गरम?
वेटर- सूप.
शराबी- और गरम?
वेटर- उबलता पानी.
शराबी- और गरम
वेटर- आग का गोला है साले.
शराबी- लेकर आओ, बीड़ी जलानी है.

Joke-3
पप्पू- क्या तुमको पता है कि मंदिर में पुरुष ही पुजारी क्यों होते है
चप्पू- नहीं यार तुम ही बता दो
गप्पू- मुझे पता है मैं बताता हूं
गप्पू- ताकि, लोग सिर्फ भगवान पर ध्यान दे सकें

Joke-4
टीचर- लड़कियां अगर पराया धन
होती है तो लड़के क्या होते है??
गप्पू- सर चोर होते है!
टीचर – वो कैसे??
गप्पू- क्योकि चोरों की नजर हमेशा पराये धन पर होती है.

Joke-5
टीचर- Date और तारीख में क्या अंतर है ?
सारी Class चुप
गप्पू- सर, Date में Girlfriend
के साथ जाते है और तारीख में वकील के साथ

Joke-6
टीचर- बताओ तुम्हार होमवर्क कहां है…
पप्पू- मैडम फेसबुक पर चेक करिए, मैंने स्क्रीनशॉट अपलोड कर दिए हैं और आपको टैग भी कर दिया है.

Joke-7
पप्पू अपनी पत्नी से-
अच्छा ये बताओ ‘बिदाई’ के समय तुम
लड़कियां इतनी रोती क्यों हो?
पत्नी- ‘पागल’ अगर तुझे पता चले…
अपने घर से दूर ले जाकर कोई तुमसे
‘बर्तन मंजवाएगा’ तो तू क्या नाचेगा…

Joke-8
पब्लिक टॉयलेट में लिखा था
‘दुनिया चांद पर पहुंच गयी
और तू यहीं पर बैठा है’
पप्पू ने अपना दिमाग लगाया
और नीचे लिखा
‘चांद पर पानी नहीं था
इसलिए वापस आ गया

Joke-9
पति- प्यास लगी है पानी लेके आओ..
पत्नी- क्यों ना आज तुम्हें मटर पनीर
और शाही पुलाव बनाकर खिलाऊं…
पति- वाह वाह…!
मुंह में पानी आ गया..
पत्नी- आ गया ना मुंह में पानी
बस इसी से काम चला लो..

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *