Headlines

Samsung Fold 4 वॉटरप्रूफ विवाद: कोर्ट ने ग्राहक को मुआवजा दिया

[ad_1]

Last Updated:

यूपी के संत कबीरनगर में एक ऐसे मामला सामने आया जिसने देशभर के मोबाइल फोन यूजर्स को खुश कर दिया है. दरअसल, एक कंज्यूमर कोर्ट ने पानी में भीगकर फोन खराब होने पर उपभोक्ता के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कंपनी को फोन की कीमत के साथ अतिरिक्त रकम लौटाने का आदेश दिया है. जानिए यह पूरा मामला क्या है.

ख़बरें फटाफट

बारिश में भीगकर खराब हुए फोन के लिए मिलेगा आपको हर्जाना? कोर्ट ने सुनाया फैसला

नई दिल्ली. कंपनियां अपने मोबाइल फोन को लोगों के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए कई तरह के टेक और फीचर्स का इस्तेमाल करती हैं. इन्हीं में से एक फीचर होता है वॉटर रेजिस्टेंस का. यानी अगर फोन पानी में कुछ समय के लिए गिर भी जाए तो भी वह खराब नहीं होगा. लेकिन उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में शक्ति विकास पांडे नामक एक फोन यूजर के साथ ऐसा हो गया. विकास के पास सैमसंग का फोल्ड 4 फोन था. इसकी कीमत 1,57,998 रुपये है. कंपनी की तरफ से दावा किया गया था कि ये फोन वॉटरप्रूफ है. लेकिन जब वाकई ऐसा हुआ तो सारे दावे धरे रह गए.

विकास पांडे के अनुसार, 26 सितंबर को वो फोन को एक बाजार में लेकर गया जहां बारिश शुरू हो गई. इस हल्की बारिश में फोन भीग गया और काम करना बंद कर दिया. बकौल विकास, वह फोन को एक सर्विस सेंटर पर भी लेकर गए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. इसके बाद उन्होंने कंपनी से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन वहां से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला.

कंज्यूमर कोर्ट पहुंचा पीड़ित

विकास पांडेय ने इसके बाद कंज्यूमर कोर्ट का रास्ता चुनना सही समझा. संत कबीर नगर के जिला कंज्यूमर कमीशन में मामला पहुंचा. मामले की सुनवाई सुरेंद्र कुमार सिंह की अगुआई में हुई. कमीशन ने फैसला दिया कि पीड़ित को फोन की पूरी कीमत वापस दी जाएगी. इसके अलावा फोन की कीमत का 10 परसेंट + 30,000 रुपये अतिरिक्त भुगतान किए जाएंगे. कमीशन ने कहा कि पूरी कीमत 60 दिन के अंदर पीड़ित को मिल जाना चाहिए.

सैमसंग फोल्ड 4 के बारे में

सैमसंग फोल्ड-4 अगस्त 2022 में लॉन्च हुआ था. यह एक फोल्डेबल फोन है जिसका डिस्प्ले साइज 7.6 इंच का है. इसमें 3 मेन कैमरा है जिसमें से एक 50 मेगापिक्सल का है. वहीं सेल्फी कैमरा 4 मेगापिक्सल का है. इसमें मेमोरी स्लॉट नहीं है. यानी आप बाहर से मेमोरी कार्ड लगाकर फोन की स्टोरेज नहीं बढ़ा सकते हैं. यह फोन 256 से लेकर 1 टीबी की स्टोरेज तक आता है. इसे IPX8 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है. इसका मतलब है कि फोन 1.5 मीटर पानी में 30 मिनट तक रहने के बाद भी खराब नहीं होगा. फोन में 4400 एमएएच की बैटरी है.

फोन भीगने पर क्या करें

अगर आपका फोन भीग गया है तो आप कुछ कदम उठा सकते हैं जिससे उसके खराब न होने की संभावना बढ़ जाती है. हालांकि, ये फूलप्रूफ तरीके नहीं हैं. लेकिन कई बार यह तरकीबें फोन को बचा लेती हैं. तो आइए जानते हैं कि फोन भीगने के तुरंत बाद आपको क्या-क्या करना चाहिए.

  • आपका फोन पानी में गिर जाए तो सबसे पहले उसे तुरंत बंद कर दें और सूखे कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें.
  • इसके बाद फोन को चावल के डिब्बे में डालने की बजाय एक एयरटाइट बैग में रखें जिसमें सिलिका जैल के पैकेट्स हों.
  • सिलिका जैल नमी को जल्दी सोख लेता है, जबकि चावल में मौजूद स्टार्च फोन के अंदर चिपक सकता है जिससे नुकसान बढ़ सकता है.
  • फोन को कम से कम दो दिन तक ऐसे ही बंद रखिए ताकि अंदर की नमी पूरी तरह निकल जाए.
  • ध्यान रखें, उसे सुखाने के लिए हेयर ड्रायर या पंखे का इस्तेमाल न करें क्योंकि गर्म हवा से सर्किट खराब हो सकता है.
  • साथ ही, फोन पूरी तरह सूख जाने से पहले उसे चार्ज पर लगाने की गलती न करें, वरना शॉर्ट सर्किट का खतरा हो सकता है.

About the Author

Jai Thakur

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें

hometech

बारिश में भीगकर खराब हुए फोन के लिए मिलेगा आपको हर्जाना? कोर्ट ने सुनाया फैसला

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *