Headlines

Vikram Bhatt Arrest । Dr Ajay Murdia । Indira IVF Fraud Case । 30 करोड़ के IVF फ्रॉड केस में फिल्ममेकर विक्रम भट्ट गिरफ्तार, जानें पूरा केस

[ad_1]

Last Updated:

Vikram Bhatt Arrest: राजस्थान पुलिस और मुंबई पुलिस ने मिलकर प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को मुंबई से गिरफ्तार किया है. दोनों पर 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है. विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी भट्ट समेत आठ लोगों के खिलाफ इंदिरा आईवीएफ के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया ने उदयपुर में एफआईआर दर्ज कराई थी.

ख़बरें फटाफट

30 करोड़ के IVF फ्रॉड केस में फिल्ममेकर विक्रम भट्ट गिरफ्तार, जानें पूरा केसविक्रम भट्ट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. (फाइल फोटो)

मुंबई. आईवीएफ-फ्रॉड केस में फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को गिरफ्तार कर लिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान पुलिस और मुंबई पुलिस ने रविवार को मुंबई के वर्सोवा स्थित जिस घर से विक्रम भट्ट को गिरफ्तार किया, वह उनकी साली का है. राजस्थान पुलिस अब भट्ट को उदयपुर ट्रांसफर करने के लिए बांद्रा कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मांगेगी.

गिरफ्तारी से सात दिन पहले, उदयपुर पुलिस ने विक्रम भट्ट, उसकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट और छह दूसरे लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था. इन लोगों पर इंदिरा ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ के फाउंडर डॉ. अजय मुर्डिया से ₹30 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप है. नोटिस में सभी आरोपियों को 8 दिसंबर तक उदयपुर पुलिस के सामने पेश होने और बिना इजाजत विदेश जाने पर रोक लगाने को कहा गया था.

लगभग 20 दिन पहले, डॉ. अजय मुर्डिया की तहरीर पर उदयपुर में विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी भट्ट समेत आठ लोगों के खिलाफ ₹30 करोड़ की धोखाधड़ी की FIR दर्ज की गई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कपल ने डॉ. मुर्डिया को ₹200 करोड़ की कमाई का लालच दिया था. जांच भोपालपुरा पुलिस कर रही है.

क्या है आरोप: डॉ. मुर्डिया का आरोप है कि विक्रम भट्ट और उनके सहयोगियों ने उनकी दिवंगत पत्नी की बायोपिक सहित चार फिल्मों में निवेश पर हाई रिटर्न (200 करोड़ रुपये तक) का वादा करके उनसे 30 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की.

कौन-कौन आरोपी: एफआईआर में आठ लोगों के नाम शामिल हैं, जिनमें विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेतांबरी, उनकी बेटी कृष्णा, स्थानीय उदयपुर निवासी दिनेश कटारिया, सह-निर्माता महबूब अंसारी और अन्य शामिल हैं.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

homeentertainment

30 करोड़ के IVF फ्रॉड केस में फिल्ममेकर विक्रम भट्ट गिरफ्तार, जानें पूरा केस

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *