[ad_1]
Last Updated:
Saharsa Doctor Raman English Viral Video: सोनबरसा राज पीएचसी में तैनात डॉक्टर रमन कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है. मरीज की मौत पर जब परिजन सवाल करने लगे तो डॉक्टर साहब ने ऐसी अंग्रेजी बोली की वे वायरल हो गए. इस दौरान लोगों ने उनकी डिग्री की जांच की मांग की है.
सहरसा: जरा इस वीडियो को ध्यान से देखिए और नीचे की आवाज को ध्यान से सुनिए. यह कोई आम व्यक्ति की आवाज नहीं है, बल्कि एक सरकारी डॉक्टर साहब की है. लेकिन जिस तरह की भाषा, लहजा और व्यवहार इस वीडियो में देखने को मिल रहा है. उसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है. मामला बिहार के सहरसा जिले से सामने आया है. जहां सोनबरसा राज पीएचसी में तैनात डॉक्टर रमन कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
डॉक्टर साहब बोलने लगे अंग्रेजी
दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मरीज के परिजन डॉक्टर से कुछ सवाल पूछ रहे थे. सवाल पूछना परिजनों का अधिकार है, लेकिन आरोप है कि डॉक्टर साहब ने पहले तो उनसे बदतमीजी भरे लहजे में बात की. जब परिजनों ने डॉक्टर को शालीनता से बात करने की नसीहत दी, तब मामला और बिगड़ गया. इसके बाद डॉक्टर साहब ने अंग्रेजी भाषा में बोलना शुरू कर दिया.
जानिए क्या है पूरा मामला
अस्पताल में एक डायरिया पेशेंट की इलाज के दौरान मौत हो जाती है. उन्हें सरकारी सुविधा नहीं मिलती है. एंबुलेंस तक व्यवस्था नहीं कराया जाता है. अस्पताल के इन्हीं व्यवस्था को लेकर वे डॉक्टर साहब से मिलते हैं. सवाल करते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? लापरवाही के कारण उनकी मौत कैसे हुई? क्यों नहीं उन्हें सही उपचार दिया गया. बस इसी बात को लेकर डॉक्टर साहब ने तो अंग्रेजी झाड़ना ही शुरू कर दिया.
सोशल मीडिया पर हुए वायरल
लेकिन हैरानी की बात यह है कि डॉक्टर साहब की अंग्रेजी इतनी टूटी-फूटी थी कि वीडियो देखने और सुनने वाले लोग दंग रह गए. सोशल मीडिया पर लोग यह तक कह रहे हैं कि इससे बेहतर अंग्रेजी तो किसी स्कूल के छोटे बच्चे भी बोल लेते हैं. वाक्य संरचना, उच्चारण और शब्दों के चयन में इतनी ज्यादा गलतियाँ थीं कि अब लोग डॉक्टर की योग्यता पर सवाल उठाने लगे हैं.
डॉक्टर के डिग्री की हो जांच
वीडियो वायरल होते ही लोगों के मन में कई सवाल उठने लगे हैं लोग कह रहे हैं कि जब डॉक्टर साहब को ठीक से संवाद करने की भाषा नहीं आती, तो वह मरीजों का सही तरीके से इलाज कैसे करते होंगे. कुछ लोगों ने तो यहाँ तक कहना शुरू कर दिया है कि डॉक्टर की डिग्री की भी जांच होनी चाहिए. यह पूरा मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है. कोई डॉक्टर के व्यवहार की आलोचना कर रहा है, तो कोई स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है. कई यूज़र्स का कहना है कि डॉक्टर का काम सिर्फ इलाज करना ही नहीं, बल्कि मरीज और उनके परिजनों से संवेदनशील और सम्मानजनक तरीके से बात करना भी होता है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
[ad_2]
Source link