Headlines

India Likely Playing XI: भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे मैच में 3 बदलाव के साथ प्लेइंग XI में उतर सकती है

[ad_1]

Last Updated:

India Likely Playing XI: भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले के जीत के बाद भी बदलाव के साथ लखनऊ में उतर सकती है. ओपनिंग में लगातार फ्लॉप हो रहे शुभमन गिल को क्या आखिरकार बाहर करने का फैसला लिया जाएगा, हर तरफ यही सवाल है.

गिल को करेंगे बाहर! सैमसन की वापसी, चौथे टी20 में हो सकते हैं 3 बदलावशुभमन गिल एक बार फिर से टी20 में रन बनाने में नाकाम

नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार (17 दिसंबर) को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. लखनऊ में होने वाले इस मैच के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव कर सकता है. टीम के उपकप्तान शुभमन गिल को बाहर किया जा सकता है और उनकी जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका मिल सकता है.

संजू सैमसन ने पिछले साल भारत के लिए तीन टी20 शतक लगाए थे. अक्टूबर 2025 के बाद से कोई टी20 मैच नहीं खेले हैं. गिल ने पहले टी20 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो गेंद में 4 रन बनाए थे और दूसरे मैच में मोल्लनपुर में बिना खाता खोले आउट हो गए थे. तीसरे टी20 में उन्होंने 28 गेंद में 28 रन बनाए, लेकिन उनका प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं रहा. उनकी जगह को लेकर प्लेइंग इलेवन में कई सवाल उठ रहे हैं.

सैमसन के अलावा अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह की भी चौथे टी20 में वापसी की उम्मीद है. तीसरे टी20 में अक्षर और बुमराह को आराम दिया गया था, जिसमें भारत ने 7 विकेट से आसान जीत दर्ज की थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि अक्षर और बुमराह के लिए किसे बाहर किया जाता है. तीसरे टी20 में उनकी जगह हर्षित राणा और कुलदीप यादव को मौका मिला था और दोनों ने दो-दो विकेट लिए थे.

अगर टीम मैनेजमेंट कुलदीप और हर्षित को बरकरार रखने का फैसला करता है तो अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती को लखनऊ के मैच के लिए आराम दिया जा सकता है. हर्षित और कुलदीप की तरह अर्शदीप और वरुण ने भी तीसरे टी20 में दो-दो दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को आउट किया था और अर्शदीप को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था. चौथे टी20 में भारतीय फैंस को कप्तान सूर्यकुमार यादव से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. सूर्या भारत के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टी20 बल्लेबाज हैं, लेकिन 2025 में उन्होंने 20 टी20 मैचों की 18 पारियों में सिर्फ 213 रन ही बनाए हैं.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

गिल को करेंगे बाहर! सैमसन की वापसी, चौथे टी20 में हो सकते हैं 3 बदलाव

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *