Headlines

ipl 2026 auction live telecast: आईपीएल 2026 ऑक्शन कब,कहां और कितने बजे होगा शुरू, कौन खिलाड़ी बिक सकता है सबसे महंगा, किस चैनल पर आएगा लाइव

[ad_1]

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 ऑक्शन के लिए मंच सज चुका है.सभी 10 टीमें बेहतरीन खिलाड़ियों की तलाश में हैं जो उनकी टीमों को और मज़बूत करेंगे. फ्रेंचाइजी के पास कुल 77 जगहों के लिए ज्यादा से ज्यादा 237.55 करोड़ रुपये खर्च किए जा सकते हैं. आईपीएल के 19वें एडिशन का आयोजन मार्च 2026 के दूसरे हाफ में शुरू होने वाला है. तीन बार की चैंपियप कोलकाता नाइट राइडर्स यह तय करेगी कि ऑक्शन कैसा रहेगा, क्योंकि वे 64.3 करोड़ रुपये के पर्स के साथ ऑक्शन में उतरेंगे. जो किसी भी टीम के लिए मिनी ऑक्शन में अब तक का सबसे ज्यादा है. चेन्नई सुपर किंग्स के पास भी काफी बड़ा पर्स है और ऑक्शन कैसा होगा, इसमें उनकी भी बड़ी भूमिका होगी.

आईपीएल मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं.लेकिन जैसा कि हमने पहले भी देखा है, नीलामी में कुछ भी हो सकता है. वेंकटेश अय्यर, लियाम लिविंगस्टोन, रवि बिश्नोई भी सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल हो सकते हैं. अनकैप्ड और टैलेंटेड खिलाड़ियों पर भी बड़ी रकम खर्च की जाएगी क्योंकि टीमों के पास खर्च करने के लिए बहुत पैसा है.

आईपीएल ऑक्शन का आयोजन मंगलवार को अबू धाबी में भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2:30 बजे होगा.

आईपीएल ऑक्शन कब आयोजित किया जाएगा?
आईपीएल के 19वें एडिशन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मंगलवार, 16 दिसंबर को होगा.

आईपीएल ऑक्शन का आयोजन कितने बजे शुरू होगा?
आईपीएल 2026 ऑक्शन का आयोजन दोपहर 2:30 से शुरू शुरू होगा.

आईपीएल के 19वें एडिशन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी कहां होगी?
ईपीएल के 19वें एडिशन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी अबू धाबी में होगी.

आईपीएल ऑक्शन का लाइव टेलीकास्ट किस चैनल पर होगा?
आईपीएल ऑक्शन का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर होगा.

आईपीएल ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग किस एप्प पर होगी?
आईपीएल ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर होगी.

IPL 2026 ऑक्शन के लिए सभी टीमों के पास कितने पैसे बचे हैं?

कोलकाता नाइट राइडर्स – 64.3 करोड़ रुपये (13 जगहें भरनी हैं)

चेन्नई सुपर किंग्स – 43.4 करोड़ रुपये (9)

सनराइजर्स हैदराबाद – 25.5 करोड़ रुपये (10)

लखनऊ सुपर जायंट्स – 22.95 करोड़ रुपये (6)

दिल्ली कैपिटल्स – 21.8 करोड़ रुपये (8)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 16.4 करोड़ रुपये (8)

राजस्थान रॉयल्स – 16.05 करोड़ रुपये (9)

गुजरात टाइटंस – 12.9 करोड़ रुपये (5)

पंजाब किंग्स – 11.5 करोड़ रुपये (4)

मुंबई इंडियंस – 2.75 करोड़ रुपये (5)

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *