Headlines

‘धुरंधर’ की चपेट में आई ‘तेरे इश्क में’, धीमी पड़ी फिल्म की चाल, बॉक्स ऑफिस पर हांफ रही ‘किस किसको प्यार करूं 2’?

[ad_1]

Last Updated:

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Tere Ishk Mein Box Office: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. सिर्फ 10 दिनों ही कलेक्शन 350 करोड़ के पार चला गया है. लेकिन इस मूवी ने धनुष-कृति सैनन की फिल्म तेरे इश्क में और कपिल शर्मा की ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को बुरी तरह प्रभावित किया है. कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर लगात निकाल पाना भी मुश्किल लग रहा है.

ख़बरें फटाफट

'धुरंधर' की चपेट में आई 'तेरे इश्क में', हांफने लग 'किस किसको प्यार करूं 2'‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर ‘तेरे इश्क में’ और ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का खेल बिगाड़ दिया.
नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ भारत में अब तक 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी दो फिल्मों का खेल बिगाड़ा दिया है. 28 नवंबर को रिलीज हुई धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन धुरंधर की रिलीज के बाद इस मूवी की चाल धीमी पड़ गई. दूसरी तरफ, 12 दिसंबर को रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. जानिए इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितना बिजनेस हुआ है.

कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ रिलीज से पहले चर्चा में रही, लेकिन अब उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही है. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने किस किसको प्यार करूं 2 का पूरा खेल खराब कर दिया. कपिल शर्मा की फिल्म का खाता बहुत कलेक्शन के साथ खुला. पहले दिन सिर्फ 1 करोड़ 85 लाख रुपये की कमाई हुई. दूसरे दिन कलेक्शन 2.50 करोड़ में सिमट गया. सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे दिन कॉमेडी फिल्म ने सिर्फ 2 करोड़ 85 लाख रुपये कमाए हैं. इस तरह तीन दिनों में ‘किस किसको प्यार करूं 2’ सिर्फ 7.20 करोड़ रुपये कलेक्शन कर पाई है.

‘तेरे इश्क में’ ने किया कितने करोड़ का बिजनेस?

अब बात करते हैं रोमांटिक ड्रामा ‘तेरे इश्क में’ की. साउथ स्टार धनुष और कृति सैनन की फिल्म शुरुआत में अच्छा बिजनेस कर रही थी, लेकिन धुरंधर ने इसकी रफ्तार को धीमा कर दिया. पहले हफ्ते ‘तेरे इश्क में’ ने 83 करोड़ 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया. दूसरे हफ्ते 25.15 करोड़ की कमाई हुई. पिछले 17 दिनों में धनुष और कीर्ति सेनन की फिल्म 113.35 करोड़ रुपये कमा चुकी है. लेकिन अब ‘तेरे इश्क में’ की कमाई की गति धीमी पड़ गई है. हर दिन सिंगल डिजिट में बिजनेस हो रहा है.

कितना है दोनों फिल्मों का बजट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धनुष और कृति सैनन की फिल्म तेरे इश्क में 83 करोड़ रुपये की लगात में बनी है. इस तरह से देखा जाए तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अपना बजट निकाल लिया है. दूसरी तरफ, कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 का बजट 30 से 35 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है. लेकिन जिस रफ्तार से यह कॉमेडी मूवी बिजनेस कर रही है, उससे बॉक्स ऑफिस पर इसका बजट निकाल पाना अभी मुश्किल लग रहा है.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

‘धुरंधर’ की चपेट में आई ‘तेरे इश्क में’, हांफने लग ‘किस किसको प्यार करूं 2’

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *