Headlines

पाकिस्तान से जुड़ी कौन सी बातें हैं, जो भारतीयों को नहीं पता? यूजर के सवाल पर लोगों ने दिए ऐसे जवाब!

[ad_1]

हाल ही में रणवीर सिंह अभिनीत धुरंधर फिल्म रिलीज हुई, जो एक तरफ विवादों में रही तो दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस पर यह रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. यह फिल्म पाकिस्तान से जुड़ी है, जिसमें ल्यारी के डॉन से लेकर एसपी चौधरी तक की चर्चा है. ऐसे में कई लोग सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के फैक्ट्स के बारे में जानना चाहते हैं. एक यूजर ने कोरा (Qoura) पर ऐसा ही सवाल किया है और उसने पूछा है कि पाकिस्तान से जुड़ी कौन सी बातें और फैक्ट्स हैं, जिनके बारे में भारतीय लोगों को नहीं पता? यूजर के इस सवाल पर दूसरे लोगों ने जमकर जवाब दिए हैं. इनमें से किसी ने दावा किया है कि 1971 में पाकिस्तानी सैनिकों ने बांग्लादेश में लगभग 20 से 40 हजार हिंदू महिलाओं का रेप किया था, तो किसी का कहना है कि पाकिस्तान दुनिया के 50% से ज्यादा हाथ से सिले हुए फुटबॉल बनाता है. यहां की लोकल फैक्ट्रियां हर साल 4 से 6 करोड़ फुटबॉल बनाती हैं, जो दुनिया के कुल उत्पादन का लगभग 50-70% है.

जवाब में लोगों ने पाकिस्तान के कई ऐसे फैक्ट्स भी बताएं हैं, जिनके बारे में शायद ही किसी को पता होगा. सिद्धार्थ कश्यप नाम के यूजर ने फुटबॉल से जुड़े फैक्ट्स को बताने के बाद लिखा है कि दुनिया का सबसे बड़ा प्राइवेट एम्बुलेंस नेटवर्क भी पाकिस्तान में है, जिसे एधी फाउंडेशन (Edhi Foundation) चलाता है. दुनिया के सबसे बड़े वॉलंटियर एम्बुलेंस संगठन के तौर पर इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में लिस्टेड है. बता दें कि यह फील्ड एम्बुलेंस सर्विस 1800 एम्बुलेंस देती है, जो पाकिस्तान में सबसे बड़ा एम्बुलेंस फ्लीट और दुनिया का सबसे बड़ा प्राइवेट एम्बुलेंस सर्विस नेटवर्क है. वहीं, सजल सिंह ने लिखा है कि पाकिस्तान में दुनिया की कुछ सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखलाएं हैं, जिसमें हिमालय और हिंदू कुश रेंज शामिल हैं. दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी K-2 भी पाकिस्तान में ही है.

सबसे गहरे पानी का बंदरगाह कहां है?
यूजर के सवाल पर लोगों ने पाकिस्तान के ऐसे फैक्ट्स भी बताए, जो उसके आतंकियों के पनाहगार होने से बिल्कुल जुदां कहानी बयां करती है. सजल सिंह ने ही आगे लिखा है कि दुनिया का सबसे बड़ा गहरे पानी का बंदरगाह भी पाकिस्तान के बलूचिस्तान के तट पर दक्षिण-पश्चिमी अरब सागर में स्थित है. साथ ही, सबसे ऊंची पक्की अंतरराष्ट्रीय सड़क काराकोरम हाईवे, चीन और पाकिस्तान के बीच 15,397 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है.

कहां है दुनिया का सबसे ऊंचा पोलो ग्राउंड?
पोलो खेलने के शौकीन दुनियाभर में हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस खेल के लिए सबसे ऊंचा ग्राउंड किस देश में है? आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन यह फिलहाल पाकिस्तान में है. इसे शंदूर टॉप (Shandur Top) के नाम से जाना जाता है, जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के गिलगित में 12,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. हर साल गिलगित और चित्राल टीमों के बीच पोलो मैच खेला जाता है. बता दें कि गिलगित, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर क्षेत्र के गिलगित-बाल्टिस्तान नामक प्रशासनिक क्षेत्र का हिस्सा और उसकी राजधानी है, जिसे पहले ‘उत्तरी क्षेत्र’ (Northern Areas) के नाम से जाना जाता था. भारत इसे जम्मू और कश्मीर का अभिन्न अंग मानता है.

क्या मोहम्मद अली जिन्ना हिंदू थे?
पाकिस्तान के फैक्ट्स के बहाने आशीष कुमार डिमरी ने एक अलग ही मुद्दे पर अपनी बात रखी. उन्होंने कमेंट कर मोहम्मद अली जिन्ना के मुस्लिम होने पर सवाल उठाया है. उन्होंने लिखा है कि पाकिस्तान के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले मोहम्मद अली जिन्ना (Mohammad Ali Jinnah) का जन्म हिंदू परिवार में हुआ था. उनका जन्म एक व्यापारी जिन्नाभाई पूंजा के घर हुआ था. जिन्नाभाई के पिता मेघजी पूंजा हिंदू थे, जिन्होंने बिजनेस के फायदे के लिए इस्लाम अपना लिया था. इसके बावजूद उन्हों अपनी हिंदू पहचान बनाए रखी और अपने बच्चों के नाम हिंदू रखे थे. कमेंट में आशीष आगे लिखते हैं कि कुछ लोगों का दावा है कि जिन्नाभाई पूंजा का जन्म हिंदू परिवार में हुआ था, लेकिन बाद में उन्होंने इस्लाम अपना लिया था. बता दें कि जिन्ना ने ही मुस्लिम लीग की स्थापना की थी, जिसने 23 मार्च 1940 को लाहौर अधिवेशन में पाकिस्तान के निर्माण की औपचारिक मांग की थी.

क्या है जिन्ना के हिंदू होने की सच्चाई?
इस पोस्ट में आशीष नाम के यूजर ने मोहम्मद अली जिन्ना के बारे में बताया है कि वो एक हिंदू परिवार से थे. ऐसे में आपको बता दें कि मोहम्मद अली जिन्ना का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था और वे अपने जीवन के अंत तक इस्लाम के अनुयायी रहे. उनके धर्म को लेकर कभी-कभी भ्रम उत्पन्न होता है, क्योंकि उनके पूर्वज हिंदू थे, लेकिन वे स्वयं मुस्लिम थे. इतिहासकार स्टेनली वोलपर्ट की पुस्तक “Jinnah of Pakistan” (1984) में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि जिन्ना के पूर्वज हिंदू थे, जिन्होंने कुछ सदी पहले इस्लाम धर्म अपनाया था. जिन्ना का परिवार इस्माइली मुस्लिम था, बाद में वे शिया मुस्लिम बन गए. भारत के पूर्व उप-प्रधानमंत्री सरदार पटेल के संग्रहीत दस्तावेजों में भी जिन्ना के धर्म संबंधी विवरण मिलते हैं, जिनके अनुसार वे एक धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति थे, लेकिन औपचारिक रूप से मुस्लिम.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *