[ad_1]
PVR Inox Shares: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई का असर शेयर बाजार में भी साफ दिख रहा है. 15 दिसंबर को मल्टीप्लेक्स चेन ऑपरेटर पीवीआर आईनॉक्स (PVR Inox) के शेयरों में करीब 7% की तेजी दर्ज की गई. वजह है फिल्म का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, जिसने महज 9 दिनों में 300 करोड़ रुपये क्लब में एंट्री कर ली.
9 दिन में 300 करोड़ क्लब
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ साल 2025 की तीसरी हिंदी फिल्म बन गई है, जिसने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. इससे पहले यह कारनामा छावा और सैयारा कर चुकी हैं. खास बात यह है कि ‘धुरंधर’ ने यह मुकाम 9वें दिन हासिल किया, जबकि छावा को 10 दिन और सैयारा को 17 दिन लगे थे. ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल के मुताबिक, फिल्म ने 10 दिनों में ही 350 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है.
शेयर बाजार में असर
15 दिसंबर को सुबह करीब 10:45 बजे एनएसई पर PVR Inox के शेयर 1,127 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहे थे, जो करीब 7% की बढ़त दिखाते हैं. फिल्म की शानदार कमाई के चलते निफ्टी मीडिया इंडेक्स (Nifty Media Index) में भी करीब 2.2 फीसदी की तेजी देखने को मिली.
बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड
ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के अनुसार, ‘धुरंधर’ की दूसरी शनिवार की कमाई हिंदी सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा रही. वहीं रविवार को फिल्म ने ₹59 करोड़ की सिंगल-डे कमाई की, जो अब तक की सबसे बड़ी एक दिन की कमाई है. इसके साथ ही फिल्म ने 10 दिनों में ₹351 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और दूसरे रविवार की कमाई में अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ को भी पीछे छोड़ दिया.
रणवीर सिंह की सबसे बड़ी हिट
‘धुरंधर’ अब पद्मावत (302.15 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ते हुए रणवीर सिंह के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. यह फिल्म अब यश की केजीएफ चैप्टर 2 (435.33 करोड़ रुपये) के रिकॉर्ड के काफी करीब पहुंच गई है.
फिल्म की कहानी और कास्ट
जियो स्टूडियोज के साथ मिलकर बनाई गई इस फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. सैक्निल्क के मुताबिक, 10वें दिन रात के शो में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 71.5 फीसदी रही. ‘धुरंधर’ एक भारतीय जासूस हम्जा की कहानी है, जो पाकिस्तान में घुसपैठ करता है. फिल्म 2001 संसद हमला और 26/11 मुंबई आतंकी हमले जैसी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है और भारत-पाकिस्तान संघर्ष की झलक दिखाती है.
[ad_2]
Source link