[ad_1]
Last Updated:
England XI vs Australia for Adelaide Test: इंग्लैंड ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है. तेज गेंदबाज जोश टोंग को गस एटकिंसन की जगह टीम में शामिल किया गया है. तीसरा टेस्ट 17 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा. मेहमान टीम को सीरीज में बने रहने के लिए जीत जरूरी है.
इंग्लैंड VS ऑस्ट्रेलिया, तीसरा टेस्ट प्लेइंग इलेवनऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी ऐतिहासिक एशेज टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 17 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाना है. इस मुकाबले से पहले इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. 0-2 से पीछे चल रही इंग्लिश टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. गेंदबाज गस एटकिंसन की जगह जोश टंग ये मैच खेलेंगे. इंग्लैंड पांच मैचों की सीरीज में 0-2 से पीछे है.
गस एटकिंसन का गेंदबाजी प्रदर्शन खराब रहा है और उन्होंने दो टेस्ट मैचों में सिर्फ तीन विकेट लिए हैं, जिनका औसत 78.66 है. 28 वर्षीय टोंग ऑस्ट्रेलिया की पीएम इलेवन के खिलाफ डे-नाइट टूर मैच में विकेट लेने में असफल रहने के बाद इस टेस्ट में उतर रहे हैं. इंग्लैंड ने शोएब बशीर की जगह विल जैक्स को मुख्य स्पिनर के रूप में बरकरार रखा है.
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टोंग
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
[ad_2]
Source link