[ad_1]
मोटोरोला ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 लॉन्च कर दिया है. यह फोन उन यूज़र्स के लिए लाया गया है जो मिड-रेंज बजट में प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और अच्छा कैमरा चाहते हैं. कंपनी ने इस फोन को Edge सीरीज़ के तहत पेश किया है और यह ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा.
मोटोरोला एज 70 की कीमत भारत में ₹29,999 रखी गई है. यह फोन सिर्फ एक ही वेरिएंट में आता है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है. कंपनी कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹1,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है. इसकी बिक्री 23 दिसंबर से फ्लिपकार्ट, मोटोरोला की वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी. ये फोन पैंटोन ब्रोंज ग्रीन, गैजेट ग्रे और लिली पैड जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शन में मिलेगा.
डिस्प्ले की बात करें तो Motorola Edge 70 में 6.7 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i दिया गया है और यह Dolby Vision व HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है.
फोन में Qualcomm Snapdragon 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोज़मर्रा के काम, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी अच्छा माना जाता है. यह फोन Android 16 पर चलता है और कंपनी ने इसमें 3 साल के Android अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.
मिलता है ट्रिपल कैमरा
कैमरा सेक्शन में Motorola Edge 70 में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें OIS सपोर्ट भी है. इसके अलावा इसमें 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. ये फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है.
बैटरी के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 68W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. साथ ही, फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है.
फीचर्स को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि Motorola Edge 70 उन लोगों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है जो ₹30,000 के बजट में एक भरोसेमंद, स्टाइलिश और फीचर-पैक स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं.
[ad_2]
Source link