Headlines

Logitech MX Master 4 is a smart mouse action ring feature smart and free to use lagfree know price

[ad_1]

लोजीटेक ने भारत में अपना नया प्रीमियम माउस Logitech MX Master 4 लॉन्च कर दिया है. यह माउस खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो रोज़ाना लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करते हैं, जैसे क्रिएटिव प्रोफेशनल्स, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर, डेवलपर्स और बिज़नेस यूज़र्स. कंपनी का दावा है कि MX Master 4 पहले से ज्यादा स्मार्ट, तेज़ और आरामदायक एक्सपीरिएंस देता है.

Logitech MX Master 4 की भारत में कीमत ₹15,995 रखी गई है. ये माउस Graphite और Pale Grey दो रंगों में उपलब्ध है. इसके साथ कंपनी एक महीने का Adobe Creative Cloud सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दे रही है, जो डिजाइन और एडिटिंग करने वालों के लिए काफी फायदेमंद है.

फीचर्स की बात करें तो इसमें 8,000 DPI सेंसर दिया गया है, जिससे कर्सर बहुत स्मूद और सटीक तरीके से मूव करता है. इसका नया MagSpeed स्क्रॉल व्हील एक सेकंड में हजारों लाइनों तक स्क्रॉल कर सकता है. अच्छी बात यह है कि स्क्रॉल करते समय अब पहले से काफी कम आवाज आती है, जिससे ऑफिस या घर में काम करते समय कोई परेशानी नहीं होती.

इस माउस की सबसे खास नई सुविधा है Actions Ring. यह एक डिजिटल टूल है, जो Logi Options+ सॉफ्टवेयर के जरिए काम करता है. इससे यूज़र स्क्रीन पर ही जरूरी शॉर्टकट्स और टूल्स को जल्दी एक्सेस कर सकते हैं. कंपनी के मुताबिक इससे काम करने की स्पीड बढ़ती है और बार-बार माउस हिलाने की जरूरत कम हो जाती है, खासकर Photoshop और Excel जैसे ऐप्स में काम बहुत आसान होता है.

एक साथ तीन डिवाइस कनेक्ट हो सकते हैं..
Logitech MX Master 4 एक साथ तीन डिवाइस से कनेक्ट हो सकता है. आप लैपटॉप, डेस्कटॉप या टैबलेट के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं. इसमें बेहतर वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए नया चिप और USB Type-C डोंगल दिया गया है, जिससे कनेक्शन ज्यादा मजबूत और भरोसेमंद रहता है.

इसके अलावा, ये माउस पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है और इसमें लगभग 48 प्रतिशत रिसाइकल्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है. कुल मिलाकर, Logitech MX Master 4 उन यूज़र्स के लिए एक शानदार विकल्प है जो प्रोफेशनल काम के लिए एक प्रीमियम और भरोसेमंद माउस चाहते हैं.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *