Headlines

Majedar Chutkule: अगर दिनभर की टेंशन और थकान ने कर दिया है परेशान, तो पढ़े ये मजेदार चुटकुले, पढ़ते ही खिल उठेगा आपका चेहरा!

[ad_1]

अगर आप खुद को सेहतमंद और खुश रखना चाहते हैं, तो सुबह-शाम हंसने की आदत जरूर डालें. आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हंसी हर किसी के लिए बहुत जरूरी हो गई है. अगर हंसने की कोई खास वजह न हो, तो मजेदार जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी मुस्कुराया जा सकता है. इसी वजह से हम हर दिन आपके लिए नए-नए फनी जोक्स लेकर आते हैं. आज भी हम कुछ ऐसे मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे. तो चलिए, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का मजेदार सफर.

Joke-1
दुकानदार : कैसा सूट दिखाऊं?
महिला : पड़ोसन तड़प – तड़प कर दम तोड़ दे ऐसा.

Joke-2
पापा: बेटा जरा अपना मोबाइल देना
बेटा: एक मिनट पापा ऑन करके देता हूं..!
वीडियो डिलीट…फोटोज डिलीट…मैसेजेस डिलीट
पापा लीजिए ऑन हो गया
पापा: अरे नहीं बस मुझे टाइम बता दे!!
पापा की बात सुनकर बेटे ने सिर पकड़ लिया.

Joke-3
टीचर- 4 और 4 कितने होते हैं?
गोलू- 10 होते हैं.
टीचर- 8 होते हैं… नालायक
गोलू- हम दिलदार घर से हैं… 2 मैंने अपने खुद के भी डाले हैं.

Joke-4
पिंटू 100 नंबर पर फोन करके बोला- मुझे फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही है.
इंस्पेक्टर – कौन दे रहा है?
पिंटू- बिजली वाले… बार-बार कह रहे हैं, बिल नहीं भरा तो काट देंगे.

Joke-5
पति- जरा अलामारी से फाइल लेती आना.
पत्नी- यहां तो कहीं फाइल नहीं दिख रही है.
पति- मुझे पता था कि तुम एक काम ढंग से नहीं कर सकती, तुम्हें नहीं मिलेगी
इसलिए मैं पहले ही ले आया था.अब आदमी की कोई गलती हो तो बताओ…

Joke-6
टीचर- तुम तो पढ़ाई में बहुत कमजोर हो. मैं तुम्हारी उम्र में गणित के इससे भी कठिन सवाल हल कर लेता था.
पप्पू- आपको अच्छे टीचर मिल गए होंगे सर, सबकी किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती.

Joke-7
गर्लफ्रेंड- मैं अपना पर्स घर पर भूल आई हूं, मुझे 1000 रुपये की जरूरत है
बॉयफ्रेंड- कर दी न छोटी बात, ये ले 10 रुपये. अभी रिक्शा करके घर जा और ले कर आ पर्स.

Joke-8
पिता- बेटा, 12 वीं के बाद क्या करने के इरादा है?
बेटा- BBA
पिता- BBA का फुल फॉर्म क्या है…
बेटा- चिल डैड…समय आने पर पता चल जाएगा
पिता- अभी बता, मैं भी पैसे की जुगाड़ में लग जाऊंगा…
बेटा- बीवी की बाहों में आराम फिर, बेटे की जमकर हुई पिटाई!

Joke-9
मेक अप पोते सांवली लड़की की स्कूटी भैंस से टकरा गई…
लड़की अपनी स्कूटी मैकेनिक के पास लेके गई.
लड़की- मुझे स्कूटी की सर्विस करानी है.
मैकेनिक- मैडम इंजन में दिक्कत है और ब्रेक भी सही से काम नहीं कर रहे.
लड़की- अरे वो छोटी मोटी बातें होती रहती हैं.
पहले इसका शीशा ठीक करो प्लीज…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *