Headlines

‘बॉलीवुड जिंदा है..’, ‘धुरंधर’ पर आरोप लगाने वालों को एक्टर ने लिया आड़े हाथ, बोले- नकली बुद्धिजीवियों से बचें

[ad_1]

Last Updated:

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ ने 300 करोड़ पार किए, निकितिन धीर ने फिल्म की तारीफ की. दूसरा पार्ट मार्च 2026 तक आ सकता है, फिल्म पर प्रोपेगेंडा के आरोप भी लगे हैं.

'बॉलीवुड जिंदा है..', 'धुरंधर' पर आरोप लगाने वालों को एक्टर ने लिया आड़े हाथ
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म ने लगातार एक हफ्ते से रिकॉर्ड बनाए हैं और 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. फिल्म के हर किरदार को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, लेकिन उस पर प्रोपेगेंडा फैलाने और पाकिस्तान की आतंकवाद के प्रति सोच को बेहतरीन तरीके से दिखाने का आरोप भी लग रहा है. फिल्म निगेटिव पीआर में भी फंसी है. अब भारतीय अभिनेता निकितिन धीर ने बताया है कि फिल्म कैसी है.

निकितिन धीर ने ‘धुरंधर’ देखी है और इसे बेहतरीन बताया है. उन्होंने कहा कि फिल्म की सिनेमेटोग्राफी बहुत अच्छी है और कहानी दिल को छू लेने वाली है. उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में लिखा, “लोग अक्सर उस चीज से नफरत करते हैं जिसे वे कंट्रोल नहीं कर सकते. ‘धुरंधर’ ने अपने रास्ते की हर रुकावट को खत्म कर दिया है और सच्चाई को सबसे सिनेमैटिक और खूबसूरत तरीके से दिखाया है. इसने झूठी कहानियों को खत्म कर दिया है और साबित कर दिया है कि बॉलीवुड जिंदा है और अच्छा काम कर रहा है. मुझे इस इंडस्ट्री का हिस्सा होने पर गर्व है, जहां एक अच्छी बनी फिल्म के बारे में पूरी दुनिया में बात हो रही है.”

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *