[ad_1]
Last Updated:
India T20 World Cup Squad Announcement: अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए शेड्यूल का ऐलान हो चुका है. डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया खिताब बचाने के लिए उतरेगी. इस ICC टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान कब होगा, इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
भारतीय क्रिकेट टीम.नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ICC शेड्यूल जारी कर चुका है. 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया 8 फरवरी को अपने अभियान की शुरुआत करेगी. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने लंबे समय बाद 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. ऐसे में भारत की नजरें इस बार खिताब को बरकरार रखने पर होंगी. फैंस को टीम इंडिया के स्क्वॉड का इंतजार है, जिसके ऐलान को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
कब होगा भारतीय स्क्वॉड का ऐलान?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो BCCI जनवरी की शुरुआत में 2026 T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की टीम की घोषणा कर सकता है. मौजूदा चैंपियन टीम इंडिया तीसरी बार यह खिताब जीतने उतरेगी. बता दें कि किसी भी टीम ने लगातार दो बार खिताब नहीं जीता है. वहीं, अभी तक कोई भी टीम 3 बार का चैंपियन नहीं बनी है. ऐसे में भारत आगामी टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच सकता है.
भारतीय क्रिकेट टीम.
टीमों के ऐलान करने की क्या है डेडलाइन?
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के नियमों के अनुसार टीमों को टूर्नामेंट शुरू होने से 30 दिन पहले अपनी टीम की घोषणा करनी होती है. इसका मतलब है कि टीम इंडिया 8 जनवरी तक अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान करना होगा. हालांकि, टीमें ICC से अनुमति लेकर टूर्नामेंट शुरू होने से 1 हफ्ते पहले तक लाइनअप में बदलाव कर सकती हैं.
माना जा रहा है कि BCCI सिर्फ T20 वर्ल्ड कप के लिए ही भारत की टीम ऐलान नहीं करेगा, बल्कि साथ ही एक और सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा करेगी. PTI के अनुसार बोर्ड भारत और न्यूजीलैंड T20I सीरीज के लिए भी साथ में टीम की घोषणा करेगा. कीवी टीम के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की आखिरी तैयारी होगी.
भारत का पहला मुकाबला किससे?
भारत टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला 8 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगा. इसके बाद मेजबान टीम की टक्कर 12 फरवरी को नामीबिया से दिल्ली में होगी. टीम अपने तीसरे ग्रुप मैच में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ेगी. यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारत की भिड़ंत नीदरलैंड से होगी.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
[ad_2]
Source link