Headlines

This adivasi  – Jharkhand News

[ad_1]

Last Updated:

Jharkhand Adivasi Girl Marriage : रांची के बुधन सिंह पूर्ति ने बताया कि झारखंड के आदिवासी समाज में महिलाओं को वर चुनने की पूरी आजादी और सम्मान मिला हुआ है. लड़की अगर किसी लड़के को पसंद करती है तो पुरुष को उसे मना करने का कोई हक नहीं है. मना करने पर महिला को पुरूष की 50% संपत्ति मिल जाती है.

ख़बरें फटाफट

रांची : झारखंड के आदिवासी समाज में एक बहुत ही अनोखी परंपरा है. इसके बारे में रांची के व्यवसायी बुधन सिंह पूर्ति ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मैं ठेठ आदिवासी व्यक्ति हूं. हमारे यहां एक अनोखी परंपरा है, जो शायद किसी को नहीं पता होगी. हमारे यहां महिलाओं को काफी ऊंचा दर्जा दिया जाता है. ऐसे में उनकी हर बात का काफी मान रखा जाता है. अगर वह किसी को पसंद कर ले, तो व्यक्ति को उस महिला से शादी करना ही होता है. आइये जानते हैं इस परंपरा के बारे में…

महिलाओं को है वर चुनने का अधिकार

बुधन सिंह बताते हैं, ‘अगर कोई महिला किसी के भी घर में घुसकर बोल दे कि यह व्यक्ति मेरा पति है. भले आदमी इस महिला को नहीं जानता हो, तो भी आपको उस महिला से शादी करना ही होगा. आप मना नहीं कर सकते हैं, पूरा समाज इस महिला के साथ खड़ा रहेगा. इस तरीके से महिला को हमारे समाज में पावर दिया गया है कि वह अपने मन मुताबिक वर को इस तरह चुन सकती हैं’.

पुरुष को नहीं है मना करने का अधिकार

उन्होंने आगे बताया कि अगर मान लीजिए कि पुरुष मना कर देता है, तो फिर महिला को पुरुष की प्रॉपर्टी का पूरा का पूरा 50% हिस्सा दिया जाएगा. वह पूरे सम्मान के साथ उसी घर में रहेगी. पंचायत फैसला सुनाती है और महिला पक्ष में ही सुनाती है. यह परंपरा सदियों से चलती आ रही है. जहां 50% हिस्सा महिला को मिलकर ही रहता है.

वर चुनने की महिलाओं को है आजादी

इसके अलावा अगर पुरुष फिर भी ना माने, तो उसी घर में महिला को अलग कमरा दे दिया जाता है. जहां वह आराम से जीवन व्यतीत कर सकती है. यहां पुरुष भी अलग कमरे में रहता है, लेकिन महिला को घर से कोई नहीं हटा सकता है. इस तरीके से आदिवासी समाज में महिलाओं को वर चुनने के मामले में इतनी आजादी और इज्जत दी गई है.

महिलाओं को मानते हैं देवी

उन्होंने आगे बताया कि दरअसल, हमारे समाज में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया गया है. ऐसे में उनकी जो आंतरिक इच्छा है. उनका काफी सम्मान किया जाता है. ऐसा माना जाता है कि उनका आदेश या मन की इच्छा ऊपर वाले का आदेश है. इसीलिए उनकी बात को इतना महत्व दिया जाता है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें

homeajab-gajab

झारखंड में शादी की अनोखी परंपरा, लड़की घर में घुसकर बोले- तो शादी पक्की!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *