[ad_1]
Last Updated:
नया साल आने वाला है. न्यूईयर की तैयारी लोगों ने शुरू कर दी है. लेकिन क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश की है कि आखिर कौन सा देश सबसे पहले नए साल का जश्न मनाता है?
दुनिया के इस कोने में सबसे पहले आएगा 2026 (इमेज- फाइल फोटो)नया साल आने वाला है और दुनिया भर में लोग तैयारियां कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पृथ्वी पर सबसे पहले न्यू ईयर कौन सा देश मनाता है? जवाब है किरिबाती! यह छोटा सा द्वीपीय राष्ट्र प्रशांत महासागर में बसा है और UTC+14 टाइम जोन में होने की वजह से यहां सबसे पहले नए साल की मिडनाइट होती है. खासकर किरितिमाती आइलैंड (जिसे क्रिसमस आइलैंड भी कहते हैं) पर लोग सबसे पहले 1 जनवरी का स्वागत करते हैं.
किरिबाती में न्यू ईयर का जश्न काफी उत्साहपूर्ण होता है. लोग पटाखे फोड़ते हैं, पारंपरिक डांस करते हैं, कम्युनिटी में बड़े फीस्ट आयोजित करते हैं और चर्च में प्रेयर करते हैं. किरितिमाती पर हजारों लोग इकट्ठा होकर म्यूजिक, गाने और खुशियां मनाते हैं. हालांकि यह जश्न सिडनी या न्यूयॉर्क जैसे बड़े शहरों की तरह भव्य नहीं होता. 1995 में किरिबाती सरकार ने इंटरनेशनल डेट लाइन को पूर्व की ओर घुमाया ताकि पूरे देश में एक ही तारीख रहे. इससे यह फायदा हुआ कि किरिबाती दुनिया का पहला न्यू ईयर सेलिब्रेट करने वाला देश बन गया.
टाइम जोन का कमाल
दुनिया में 38 अलग-अलग टाइम जोन हैं, इसलिए न्यू ईयर को पूरे ग्लोब में पहुंचने में 26 घंटे लगते हैं. किरिबाती के बाद टोंगा, सामोआ और न्यूजीलैंड के चैथम आइलैंड्स में जश्न शुरू होता है. फिर ऑस्ट्रेलिया, जापान, भारत और बाकी दुनिया में नया साल मनाया जाता है. सबसे आखिरी में अमेरिकन सामोआ और बेकर आइलैंड (निर्जन) में न्यू ईयर आता है. मजेदार बात यह है कि सामोआ (इंडिपेंडेंट) और अमेरिकन सामोआ बहुत करीब हैं. दोनों में बस कुछ घंटे की दूरी है. लेकिन टाइम जोन की वजह से डिफ़रेंस 25-26 घंटे का आ जाता है. कुछ टूरिस्ट और लोकल लोग सामोआ में न्यू ईयर सेलिब्रेट करके अमेरिकन सामोआ जाकर दोबारा जश्न मनाते हैं यानी एक ही साल में ये लोग दो बार न्यू ईयर सेलिब्रेट करते हैं.
View this post on Instagram
[ad_2]
Source link