Headlines

Australia announce playing XI for Adelaide Test: ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट के प्लेइंग XI में किए 2 बड़े बदलाव, कप्तान पैट कमिंस लौटे

[ad_1]

Last Updated:

Australia announce playing XI for Adelaide Test ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने चोट के बाद एशेज में वापसी कर ली है. टीम ने एडिलेड टेस्ट के लिए टीम में 2 बदलाव किए हैं. स्पिनर नाथन लियोन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है जबकि उस्मान ख्वाजा बाहर हैं.

ऑस्ट्रेलिया के तीसरे टेस्ट के प्लेइंग XI में का ऐलान, कप्तान कमिंस की वापसीऑस्ट्रेलिया के तीसरे टेस्ट के प्लेइंग XI में का ऐलान, कप्तान कमिंस लौटे

नई दिल्ली. तमाम फैंस को जिस बात का इंतजार था वो खत्म हुआ. ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने लंबी चोट के बाद एशेज सीरीज में वापसी कर ली है. तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं. कमिंस ने पर्थ में टेस्ट डेब्यू करने वाले ब्रेंडन डॉगेट की जगह ली है. गाबा टेस्ट की दूसरी पारी में पांच विकेट लेने वाले माइकल नेसर उनकी जगह अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन को टीम में शामिल किया गया है. 39 साल के उस्मान ख्वाजा फिट घोषित होने के बावजूद टीम में जगह नहीं बना पाए हैं. ऐसे में ट्रैविस हेड को जेक वेदराल्ड के साथ ओपनिंग का मौका मिला है.

कमिंस ने साफ किया कि ख्वाजा का टेस्ट करियर अभी खत्म नहीं हुआ है. कप्तान ने तीसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा, “मुझे लगता है कि चयनकर्ता हर हफ्ते टीम चुनने को लेकर काफी स्पष्ट हैं. इसका मतलब यह नहीं है कि हर बार पिछली टीम ही उतरेगी. हम गेंदबाजों के साथ भी ऐसा करते हैं. उज्जी (ख्वाजा) की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह ओपनिंग में भी रन बनाते हैं और मिडिल ऑर्डर में भी. अगर हमें लगता कि वह सीधे टीम में आने के लायक नहीं हैं, तो वह स्क्वॉड में नहीं होते. इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि जरूरत पड़ी तो वह फिर से टीम में आ सकते हैं.”

कमिंस ने यह भी कहा कि सिर्फ ख्वाजा ही नहीं, और भी कई खिलाड़ी टीम से बाहर हैं. उन्होंने नेसर और डॉगेट की तारीफ की, जिन्होंने उनकी और जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में अच्छा प्रदर्शन किया. कमिंस ने कहा, “सिर्फ उज्जी ही नहीं, बो वेबस्टर भी इन तीन टेस्ट में बाहर रहे हैं. नेस (नेसर) पांच विकेट लेकर आ रहे हैं, डॉगी (डॉगेट) ने पहले दो टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया. ऐसे में कुछ खिलाड़ी जरूर निराश हैं, लेकिन उन्होंने टीम के माहौल में शानदार योगदान दिया है. वे टीम के लिए पूरी तरह समर्पित हैं. हमें एशेज सीरीज जीतने के लिए एक मजबूत स्क्वॉड की जरूरत है और सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन काम किया है.”

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *