Headlines

Sri Lanka To Arrest Arjuna Ranatunga: श्रीलंका को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले अर्जुना रणतुंगा को जेल भेजने की तैयारी

[ad_1]

Last Updated:

Sri Lanka To Arrest Arjuna Ranatunga: श्रीलंका को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान अर्जुना रणतुंगा पर पेट्रोलियम घोटाले में गिरफ्तारी की योजना है. राष्ट्रपति अनुर कुमारा डिसानायके की सरकार भ्रष्टाचार पर सख्त है. उनके बड़े भाई धम्मिका रणतुंगा को सोमवार को गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया

श्रीलंका को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले अर्जुना रणतुंगा को जेल भेजने की तैयारीश्रीलंका को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले अर्जुना रणतुंगा को जेल भेजने की तैयारी

नई दिल्ली. श्रीलंका में अधिकारियों ने वर्ल्ड कप विजेता क्रिकेट कप्तान अर्जुना रणतुंगा को पेट्रोलियम मंत्री रहते हुए भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार करने की योजना बनाई है. सोमवार को कोर्ट को यह जानकारी दी गई. अर्जुना रणतुंगा और उनके भाई पर आरोप है कि उन्होंने तेल खरीद अनुबंधों की प्रक्रिया बदल दी और ऊंची कीमत पर स्पॉट खरीदारी की, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ. भ्रष्टाचार निगरानी संस्था के अनुसार, 2017 में हुई 27 खरीद से सरकार को कुल 800 मिलियन श्रीलंकाई रुपये (लगभग 23.5 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ.

आयोग ने कोलंबो मजिस्ट्रेट असंगा बोडारागामा को बताया कि अर्जुना विदेश में हैं और उनके लौटने पर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. पूर्व मंत्री के बड़े भाई धम्मिका रणतुंगा उस समय सरकारी स्वामित्व वाली सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के चेयरमैन थे. उनको सोमवार को गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया. मजिस्ट्रेट ने धम्मिका पर यात्रा प्रतिबंध भी लगाया है, जो श्रीलंका और अमेरिका की दोहरी नागरिकता रखते हैं. मामले की अगली सुनवाई 13 मार्च को होगी.

62 साल के अर्जुना रणतुंगा बाएं हाथ के बल्लेबाज थे. उन्होंने 1996 में अपनी शानदार कप्तानी से श्रीलंका को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था. रणतुंगा ने ऑस्ट्रेलिया जैसी ताकतवर टीम को फाइनल में हराकर देश को वनडे का पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताया था. ये श्रीलंका की सबसे बड़ी क्रिकेट उपलब्धि मानी जाती है.

रणतुंगा भाइयों के खिलाफ यह मामला राष्ट्रपति अनुर कुमारा डिसानायके की सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम का हिस्सा है. अनुर कुमारा डिसानायके पिछले साल सत्ता में आए थे और उन्होंने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का वादा किया था. रणतुंगा परिवार के एक और भाई, प्रसन्ना, जो पूर्व पर्यटन मंत्री हैं, को पिछले महीने एक बीमा घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया था. यह मामला अभी लंबित है, लेकिन उन्हें जून 2022 में एक व्यापारी से जबरन वसूली के मामले में दोषी ठहराया गया था. उन्हें दो साल की निलंबित जेल की सजा सुनाई गई है.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

श्रीलंका को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले अर्जुना रणतुंगा को जेल भेजने की तैयारी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *