Headlines

Suryakumar and Shubman with Team watch dhurandhar: सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल ने टीम के साथ देखी धुरंधर फिल्म

[ad_1]

Last Updated:

शुभमन सबसे आगे, मल्टीप्लेक्स पहुंची भारत की 'धुरंधर' टीम, उठाया फिल्म का मजाभारतीय टीम के खिलाड़ियों ने चौथे टी20 से पहले देखी धुरंधर

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में खेल रही है. तीसरा मैच जीतकर टीम इंडिया ने मेहमान टीम पर 2-1 की बढ़त बनाई है. चौथा मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही रणबीर सिंह की फिल्म धुरंधर का मजा उठाया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में भारतीय टीम के फ्लॉप चल रहे ओपनर शुभमन गिल अपने सुपर हिट पार्टनर अभिषेक शर्मा और बाकी साथियों के साथ लखनऊ के मल्टीप्लेक्स में नजर आए रहे हैं.

रणबीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है. फिल्म में उनकी एक्टिंग और बाकी स्टार कास्ट की जमकर तारीफ की जा रही है. फिल्म की कहानी बेहद कसी हुई है जिसमें भारत में हुए 26/11 हमले और पाकिस्तान में चल रहे आतंकी गतिविधी को दिखाया गया है. रणबीर सिंह भारतीय जासूस की भूमिका में हैं जो पाकिस्तान में रहकर पड़ोसी देश के नापाक मंसूबों की जानकारी भारत पहुंचाते हैं.

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *