[ad_1]
Last Updated:
जैकी श्रॉफ ने फिल्म हीरो से 42 साल पहले करियर शुरू किया. सोशल मीडिया पर यादें साझा कीं. जल्द ही तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी में कार्तिक, अनन्या संग नजर आएंगे. चलिए बताते हैं आखिर एक्टर ने क्या कहा.

बॉलीवुड के जग्गू दादा यानी एक्टर जैकी श्रॉफ ने अपने लंबे करियर में सिनेमा से लेकर ओटीटी तक अपने अभिनय की छाप छोड़ी है. उनका सफर सुभाष घई द्वारा निर्देशित फिल्म हीरो से शुरू हुआ था. पहली ही फिल्म से उन्होंने ऑडियंस का दिल जीता और फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई. अब जैकी श्रॉफ ने इस फिल्म 42 साल पूरे होने पर इसकी यादों को सोशल मीडिया पर साझा किया.
अभिनेता जैकी श्रॉफ ने मंगलवार को अपने फिल्मी सफर के 42 साल पूरे कर लिए. इस खुशी में उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म का एक छोटा क्लिप शेयर किया और लिखा, “फिल्म हीरो के 42 साल पूरे.”
हीरो से बन गए थे हीरो
इस फिल्म में जैकी श्रॉफ पहली बार लीड रोल में नजर आए थे. रिलीज के बाद वह रातों रात स्टार बन गए थे. फिल्म में जैकी ने एक गैंगस्टर जैकी दादा का किरदार निभाया था, जो पुलिस कमिश्नर की बेटी राधा (मीनाक्षी शेषाद्रि) को किडनैप करता है, लेकिन बाद में उससे प्यार हो जाता है और वह सुधर जाता है. फिल्म की कहानी रोमांच, एक्शन और रोमांस से भरी थी, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया था. फिल्म में अमरीश पुरी और संजीव कुमार जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम किरदार में थे.
स्टारडम के बाद भी रहे चॉल में
उस दौर में अभिनेता ने कर्मा, खलनायक, राम-लखन, सौदागर, बॉर्डर और रंगीला जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर दर्शकों का दिल जीता. फैंस उनकी सादगी और अपनेपन के कायल थे. कहा जाता है कि इतना स्टारडम मिलने के बावजूद भी अभिनेता चॉल में रहा करते थे, जहां उनका बचपन बीता था.
जैकी श्रॉफ का कामकाज
अभिनेता जल्द ही फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी में नजर आएंगे. समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन और नमः पिक्चर्स के बैनर तले रिलीज होगी. कार्तिक और अनन्या के अलावा, जैकी और नीना गुप्ता भी अहम भूमिका में हैं. यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
[ad_2]
Source link