[ad_1]
Last Updated:
Year Ender 2025: साल 2025 अब खत्म होने को ही है. इस साल का ये आखिरी महीना है. इस साल पिछले 11 महीनों में कई दमदार फिल्मों का बोलबाला रहा. लेकिन पूरे साल इंटरनेट जिन फिल्मों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया, गूगल की उन मोस्ट सर्च्ड मूवीज की लिस्ट आज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं. आइए जानते हैं ऐसी ही टॉप 7 फिल्मों के बारे में.

नई दिल्ली. साल 2025 फिल्मों के लिहाज से काफी बेहतरीन साल रहा. इस साल कई ऐसी फिल्में आईं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा ही कर लिया था. कई वेब सीरीज भी रिलीज की गई. लेकिन जिन फिल्मों का क्रेज इंटरनेट पर जबरदस्त रहा, जो Google Year in Search 2025, में टॉप पर रहीं. जिन्हें गूगल पर जाकर सबसे ज्यादा खोजा गया आज हम उन्हीं फिल्मों की लिस्ट जारी कर रहे हैं.

इनमें पहली है, अहान पांडे की सैयारा. इस रोमांटिक ड्रामा में अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी ने धमाल ही मचा दिया था. शानदार एक्टिंग और दिल छू लेने वाले गानों की वजह से यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर छाई रही. जैसा क्रेज इस फिल्म का देखा गया इस साल किसी फिल्म का नहीं रहा. सबसे ज्यादा यही फिल्म सर्च गई.

दूसरी है कांतारा: अ लेजेंड चैप्टर 1 जो कि सुपरहिट फिल्म कांतारा की प्रीक्वल है, जो कदंब वंश के दौर की कहानी दिखाती है. ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म के जरिए एक बार फिर साबित किया कि एक्टिंग में भी उनका कोई सानी नहीं. फिल्म की एक्टिंग और निर्देशन और लेखन सब कमाल रहा. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

तीसरे पर है रजनीकांत की कुली. एक आम मजदूर के किरदार में सुपरस्टार इस बार भी फैंस का दिल जीत ले गए थे. लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस एक्शन फिल्म में आमिर खान और नागार्जुन भी नजर आए थे.

चौथे नंबर पर आत हैं ऋतिक रोशन की वॉर 2 एक बार फिर रॉ एजेंट कबीर धालीवाल का रोल निभाकर उन्होंने धाक जमाई. जबरदस्त एक्शन, नई तकनीक और सस्पेंस से भरपूर फिल्म में कियारा आडवाणी भी नजर आई थी.

पांचवी और खास फिल्म है सनम तेरी कसम. साल 2016 में दस्तक देने वाली रोमांटिक फिल्म 2025 में दोबार रिलीज हुई तो दर्शकों ने इसे हाथों हाथ लिया. हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की जोड़ी ने तो धमाल ही मचा दिया था.

छठे नंबर पर आती है, मार्को मलयालम रिवेंज थ्रिलर एक दोस्त की हत्या का बदला लेने की कहानी को बयां करती हैं. फिल्म में धोखा, हिंसा और जबरदस्त एक्शन ने लोगों को एंटरटेन किया.

फिर आती है राम चरण की गेम चेंजर इस फिल्म में एक आईएएस अफसर के रोल में वह छा गए थे. शंकर के निर्देशन में बनी इस राजनीतिक थ्रिलर में कियारा आडवाणी ने तो फैंस को हैरान कर दिया था. फिल्म की कहानी और एक्शन तो खूब चर्चा में रहे थे.
[ad_2]
Source link