Headlines

धूम मचाने को तैयार ‘धुरंधर’, अबकी बार टॉप-10 की एंट्री? टॉप ग्रॉसर्स की लिस्ट में कहां है अक्षय खन्ना की फिल्म!

[ad_1]

Last Updated:

All Time Highest Grossing Hindi Films: ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. यदि फिल्म ने अपनी गति बनाए रखी, तो हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में एक नया नाम दर्ज हो सकता है. बॉक्स ऑफिस प्रेमियों के लिए यह सफर देखने लायक है, क्योंकि इस रिकॉर्ड से फिल्म इंचभर दूर है.

Dhurandhar, Dhurandhar News, Dhurandhar Films, Dhurandhar all time highest grossing Hindi film, highest grossing Hindi film Dhurandhar box Office collection, धुरंधर, धुरंधर का बॉक्स ऑफिस, टॉप ग्रॉसर्स की लिस्ट में कहां हैं धुरंधर

नई दिल्ली. 2025 की एक और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है. ‘धुरंधर’ ने अब तक दुनियाभर में लगभग 594.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और अब वह हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों की टॉप-10 लिस्ट में जगह बनाने के करीब पहुंच गई है. लेकिन सवाल यह है कि क्या वह इस ऐतिहासिक लिस्ट में एंट्री कर पाएगी?

Can Dhurandhar Enter The Top 10 Highest-Grossing Hindi Films Of All Time?

अब तक की ऑल-टाइम सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड ‘दंगल’ (2016) के नाम है. आमिर खान स्टारर इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों, खासतौर पर चीन में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए करीब 1,968 करोड़ से 2,200 करोड़ रुपये तक की ऐतिहासिक कमाई की थी. यही वजह है कि ‘दंगल’ आज भी टॉप पोजिशन पर मजबूती से कायम है.

Can Dhurandhar Enter The Top 10 Highest-Grossing Hindi Films Of All Time?

इसके बाद इस लिस्ट में 2023 की दो बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के नाम हैं. शाहरुख खान की ‘जवान’ ने करीब1,148.32 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई कर मास एंटरटेनर फिल्मों के लिए नया मानक स्थापित किया. वहीं ‘पठान’ ने लगभग 1,050.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर कोरोना महामारी के बाद सिनेमाघरों में दर्शकों का भरोसा दोबारा लौटाने में अहम भूमिका निभाई.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Can Dhurandhar Enter The Top 10 Highest-Grossing Hindi Films Of All Time?

इसा साल ‘एनिमल’ ने करीब 917.82 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई की, जबकि 2015 में आई सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ ने 900.90 करोड़ से 969.06 करोड़ रुपये के बीच कारोबार कर भावनात्मक कहानी के दम पर हर वर्ग के दर्शकों को जोड़ा.

Can Dhurandhar Enter The Top 10 Highest-Grossing Hindi Films Of All Time?

2024 की हॉरर-कॉमेडी सीक्वल ‘स्त्री 2’ ने 874.58 करोड़ की कमाई कर यह साबित कर दिया कि जॉनर-ब्लेंड फिल्मों का बाजार लगातार मजबूत हो रहा है.

Can Dhurandhar Enter The Top 10 Highest-Grossing Hindi Films Of All Time?

कई फिल्मों के इस एलीट क्लब में शामिल होने में इंटरनेशनल अपील भी एक अहम फैक्टर रही है. ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ (2017) ने वर्ल्डवाइड 858.43 करोड़ से 966 करोड़ रुपये के बीच कमाई की, जो मुख्य रूप से विदेशी बाजारों में असाधारण प्रदर्शन से संभव हुई.

Can Dhurandhar Enter The Top 10 Highest-Grossing Hindi Films Of All Time?

वहीं, 2025 की ऐतिहासिक फिल्म ‘छावा’ अब तक 797.34–809 करोड़ कमा चुकी है और साल की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल है.

Can Dhurandhar Enter The Top 10 Highest-Grossing Hindi Films Of All Time?

मौजूदा टॉप-10 को पूरा करने वाली फिल्मों में ‘पीके’ (750.60–769.89 करोड़ रुपये), ‘गदर 2’ (691.08 करोड़ रुपये) और ‘सुल्तान’ (615.71–623.33 करोड़ रुपये) शामिल हैं.

Can Dhurandhar Enter The Top 10 Highest-Grossing Hindi Films Of All Time?

 यहीं से ‘धुरंधर’ की असली चुनौती शुरू होती है. ‘सुल्तान’ और ‘धुरंधर’ के बीच का अंतर बहुत बड़ा नहीं है. अगर फिल्म अपनी मौजूदा रफ्तार बनाए रखती है या ओवरसीज और एक्सटेंडेड रन से फायदा उठाती है, तो टॉप-10 में जगह बनाना संभव है. आने वाले हफ्ते तय करेंगे कि ‘धुरंधर’ इतिहास रच पाएगी या नहीं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

धूम मचाने को तैयार ‘धुरंधर’, टॉप ग्रॉसर्स की लिस्ट में कहां है अक्षय की मूवी?

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *