[ad_1]
Last Updated:
Sunny Deol And Jackie Shroff Debut Film: आज से 42 साल पहले यानी आज ही के दिन 16 दिसंबर 1983 को दो एक्टर्स ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था- सनी देओल और जैकी श्रॉफ. 42 साल बाद भी सनी देओल का स्टारडम बरकरार है, जबकि जैकी श्रॉफ अब स्क्रीन पर एक खतरनाक विलेन का रोल निभाते नजर आते हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल और जैकी श्रॉफ ने एक साथ बॉलीवुड में कदम रखा था. दोनों की डेब्यू धमाकेदार थी. सनी देओल ने फिल्म ‘बेताब’ से बॉलीवुड में एंट्री मारी थी और जैकी श्रॉफ ने फिल्म ‘हीरो’ से. ये दोनों ही फिल्में रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थीं. (तस्वीर AI के इस्तेमाल से बनाई है)

सबसे पहले बात करें जैकी श्रॉफ की तो बॉलीवुड के ‘जग्गू दादा’ ने लंबे करियर में सिनेमा से लेकर ओटीटी तक अपने अभिनय की छाप छोड़ी है. यह सफर सुभाष घई द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हीरो’ से शुरू हुआ था और आज कल वह एक खतरनाक विलेन के रूप में फिल्मों में नजर आते हैं.

फिल्म ‘हीरो’ में जैकी ने जैकी दादा नाम के एक गैंगस्टर का किरदार निभाया था, जो पुलिस कमिश्ननर की बेटी राधा (मीनाक्षी शेषाद्रि) को किडनैप करता है, लेकिन बाद में उससे प्यार हो जाता है और वह सुधर जाता है. विकिपीडिया के अनुसार, यह फिल्म साल 1983 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म की कहानी रोमांच, एक्शन और रोमांस से भरी थी, जिसने दर्शकों का दिल जीता था. फिल्म में अमरीश पुरी, और संजीव कुमार जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम किरदार में थे. उस दौर में अभिनेता ने ‘कर्मा’, ‘खलनायक’, ‘राम-लखन’, ‘सौदागर’, ‘बॉर्डर’, और ‘रंगीला’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर दर्शकों के दिलों को जीता था.

अब बात करें सनी देओल की डेब्यू फिल्म ‘बेताब’ की तो इसकी कहानी भी लोगों को बेहद पसंद आई थी और कमाई के मामले में इसने जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘हीरो’ को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ दिया था. यह फिल्म 1983 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी थी.

बता दें, ‘बेताब’ भी ‘हीरो’ की तरह ही एक रोमांटिक फिल्म थी, जिसे जावेद अख्तर ने लिखा था और राहुल रवैल ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म को बिक्रम सिंह देहल ने प्रोड्यूस किया था. इस फिल्म में सनी देओल के साथ-साथ अमृता सिंह ने भी अपने डेब्यू रोल में काम किया थी.

फिल्म की कहानी विलियम शेक्सपियर के ‘द टेमिंग ऑफ द श्रू’ पर आधारित थी. फिल्म का संगीत राहुल देव बर्मन ने तैयार किया था. आज 42 साल बाद भी सनी देओल एक दमदार हीरो के रूप में जाने जाते हैं और बहुत ही जल्द वह अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आने वाले हैं, जो अगले साल जनवरी में रिलीज होने वाली है.
[ad_2]
Source link