Headlines

ipl auction 2026 Mumbai Indians team players list: आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन के बाद कैसी दिख रही है मुंबई इंडियंस की टीम.

[ad_1]

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के लिए अबुधाबी में हुए मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने पांच खिलाड़ियों को खरीदा. ऑक्शन में सभी टीमों ने ऑक्शन में जमकर खिलाड़ियों पर दांव लगाया. एक तरफ कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम सबसे बड़ी पर्स के साथ ऑक्शन टेबल पर बैठी थी तो पांच बार की मुंबई इंडियंस के पास सबसे पैसा था. ऑक्शन के लिए मुंबई सिर्फ 2.75 करोड़ रुपए लेकर टेबल पर बैठी, जिसमें उसे अपने पांच स्लॉट को भरना था. इसमें एक स्लॉट विदेशी खिलाड़ी के लिए था.

आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम बड़े नाम से दूर ही रही है. टीम ने भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों पर फोकस किया, जिनका बेस प्राइस कम था. मुंबई की टीम ने इस ऑक्शन में सिर्फ अपने बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करने पर ध्यान दिया. हालांकि, फिर उन्होंने कम पैसे में कुछ अच्छे टैलेंट को खरीदा है, जिन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में दमदार खेल का प्रदर्शन किया है. ऑक्शन में मुंबई ने सभी प्लेयर को बेस प्राइस पर खरीदा. टीम ने सबसे ज्यादा पैसा साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर क्विंटन पर खर्च किया. मुंबई ने डिकॉक को 1 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है. ऐसे में आइए जानते हैं ऑक्शन में मुंबई ने किन-किन खिलाड़ियों को खरीदा है.

आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में मुंबई के खरीदे हुए प्लेयर

  • क्विंटन डि कॉक ( 1 करोड़)
  • दानिश मालेवार (30 लाख)
  • मोहम्मद इजहार (30 लाख)
  • अथर्व अंकोलेकर (30 लाख)
  • मयंक रावत (30 लाख)

आईपीएल 2026 के लिए हुए ऑक्शन के बाद मुंबई इंडियंस का स्क्वाड

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रायन रिकलटन (विकेटकीपर), रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), राज बावा, रघु शर्मा, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, सेफरन रदरफोर्ड, मयंक मार्कंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर और मयंक रावत.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *