Headlines

Teacher-Student Jokes: टीचर और स्टूडेंट की नोकझोंक से बने ऐसे जोक्स, जिन्हें पढ़ आप हंसने पर हो जाएंगे मजबूर!

[ad_1]

स्कूल और कॉलेज की जिंदगी में पढ़ाई जितनी जरूरी होती है, उतनी ही जरूरी होती है मस्ती और हंसी-मजाक. क्लासरूम में अक्सर ऐसे पल आते हैं जब टीचर पूरे गंभीर अंदाज में सवाल पूछते हैं और स्टूडेंट्स ऐसे मजेदार जवाब दे देते हैं कि पूरी क्लास ठहाकों से गूंज उठती है. कभी मासूमियत भरे जवाब, तो कभी शरारती दिमाग से निकली बातें-Teacher-Student के ये जोक्स हर किसी को अपने स्कूल के दिन याद दिला देते हैं. अगर आप भी पढ़ाई के बीच थोड़ा हंसना चाहते हैं और उन सुनहरे क्लासरूम पलों को फिर से जीना चाहते हैं, तो ये Teacher-Student जोक्स आपके लिए ही हैं. इन्हें पढ़कर न सिर्फ आपका मूड फ्रेश होगा, बल्कि हंसी भी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.

Joke-1
टीचर – ताजमहल किसने बनाया ?
छात्र – जी, कारीगर ने!
टीचर – मेरा मतलब, बनवाया किसने था ?
छात्र – जी, ठेकेदार ने …. !!!

Joke-2
मुहावरे को वाक्य में प्रयोग
टीचर – इस मुहावरे को वाक्य में
प्रयोग करके बताओ – “मुंह में पानी आना “….
छात्र- जैसे ही मैंने नल की टोंटी से मुंह लगाकर नल चालू किया –
“मेरे मुंह में पानी आ गया… “.
टीचर – गेट आउट

Joke-3
पप्पू को स्कूल से भगा दिया
बबलू -तू स्कूल क्यों नही जाता
पप्पू- कई बार गया अंकल वो वापिस भगा देते है
बबलू -क्यों ?
पप्पू- कहते है भाग तेरा क्या काम लड़कियों के स्कूल में

Joke-4
टीचर- कल होमवर्क नहीं किया तो मुर्गा बनाऊंगा.
छात्र- सर मुर्गा तो मै नहीं खाता
मटर पनीर बना लेना.

Joke-5
विज्ञान के टीचर ने छात्र से पूछा…..
एलोवीरा क्या होता है ?
संता सिंह- जब एक पंजाबी व्हिस्की का पैग अपने बड़े भाई को देता है………
तो कहता है ऐ लो वीरा..Chearssss

Joke-6
टीचर- ‘हिम्मत ए मर्दा तो मदद ए खुदा’ का मतलब बताओ,?
बच्चा- जो अपनी बीवी के सामने मर्द बनने की
कोशिश करता है,
उसकी मदद फिर खुदा ही कर
सकता है…

Joke-7
टीचर और स्टूडेंट
टीचर – होमवर्क क्यों नहीं किया ..?
स्टूडेंट – सर, लाइट नहीं थी .
टीचर – तो मोमबत्ती जला लेते .
स्टूडेंट – सर, माचिस नहीं थी .
टीचर – माचिस क्यों नहीं थी ?
स्टूडेंट – पूजा घर में राखी हुई थी .
टीचर – तो वहां से ले आते …
स्टूडेंट – नहाया हुआ नहीं था
टीचर – नहाया हुआ क्यों नहीं था .?
स्टूडेंट – पानी नहीं था सर .
टीचर – पानी क्यों नहीं था ..?
स्टूडेंट – सर मोटर नहीं चल रही थी .
टीचर – मोटर क्यों नहीं चल रही थी ..??
स्टूडेंट – उल्लू के पट्ठे बताया तो था लाइट नहीं थी ….!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *