Headlines

एयर होस्टेस ने खोले 3 राज, 17 साल सीने में दफन किया था सीक्रेट, अब जाकर किया खुलासा!

[ad_1]

Last Updated:

17 साल तक बतौर एयर होस्टेस काम करने वाली एक फ्लाइट अटेंडेंट ने लोगों के साथ एयरलाइन्स के तीन सीक्रेट शेयर किये हैं. ये सारे सीक्रेट्स क्रिसमस की छुट्टियां मनाने जा रहे लोगों के लिए काफी काम के साबित हो सकते हैं.

एयर होस्टेस ने खोले 3 राज, 17 साल सीने में दफन किया था सीक्रेट, अब किया खुलासाक्रिसमस के दौरान लोग करते हैं ये तीन गलतियां (इमेज- फाइल फोटो)

क्रिसमस की छुट्टियां अब मात्र कुछ ही दिनों की दुरी पर है. भारत में भले ही इन छुट्टियों को ज्यादा इम्पोर्टेंस नहीं मिलती लेकिन दुनिया के कई देशों में ये वो वक्त होता है जब लोग अपने परिवार से सालभर दूर रहने के बाद मिलने जाते हैं. ऐसे में इस वक्त एयरलाइन्स पर काफी लोड बढ़ जाता है. एयरलाइन्स में काम करने वाली एक एक्स फ्लाइट अटेंडेंट ने इस समय की जाने वाली तीन गलतियों का खुलासा किया है. ट्रेवल करने वाले लोग अगर इन्हें फॉलो कर लें तो उनका सफर बेहद आसान हो सकता है.

पचास साल की स्काई टेलर ने सत्रह साल तक बतौर एयर होस्टेस काम किया है. इस दौरान उन्होंने कई तरह के एक्सपीरियंस किये हैं. अब उन्होंने लोगों के साथ क्रिसमस की छुट्टियां आराम से मनाने की तीन ट्रिक्स शेयर की है. इस समय काफी ज्यादा लोग ट्रेवल करते हैं और उनमें से ज्यादातर लोग ये तीन गलतियां कर बैठते हैं. ऐसे में उनका समय और एक्सपीरियंस दोनों ही खराब हो जाता है. लेकिन अब स्काई ने लोगों की मदद के लिए ये सीक्रेट रिवील कर दिया है.

पहला सीक्रेट: कम से कम सामान के साथ करें ट्रेवल
स्काई ने बताया कि कई ऐसे यात्री होते हैं जो अपने साथ महीने भर का कपड़ा लेकर आजाते हैं. इसके अलावा कई सारे क्रिसमस गिफ्ट्स लेकर ट्रेवल करते हैं. इससे बेकार का लगेज बढ़ता है. ऐसे में आप एक तो यात्रा में थकेंगे, ऊपर से अपने सामान के इन्तजार में घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करेंगे. इसकी जगह सिर्फ जरुरत का सामान लेकर यात्रा करें. और कोशिश करें कि गिफ्ट्स पहले ही कुरियर कर दें.

दूसरा सीक्रेट: साथ रखें जैकेट
स्काई के मुताबिक़, इस दौरान प्लेन्स को उड़ान भरने में समय लगता है. ऐसे में प्लेन काफी देर रनवे पर खड़ी रहती है. प्लेन का तापमान काफी कम हो सकता है. खासकर गेट्स के पास. ऐसे में यात्रियों को अपने साथ एक जैकेट रखनी चाहिए. इससे वो ठंड से बच जाएंगे. साथ ही अगर आप बच्चे के साथ यात्रा कर रहे हैं तो उन्हें इंगेज रखने का भी जुगाड़ करके रखें.

तीसरा सीक्रेट: स्टाफ से ना करें बदतमीजी
स्काई ने आगे बताया कि ये वो समय है जब सभी अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं. यात्री भी तो परिवार के पास ही जा रहे होते हैं. लेकिन जरा उन स्टाफ के बारे में सोचिये जो अपने घर से दूर आपकी सर्विस में लगे हैं. वो अपने घर की जगह अकेले होटल के कमरे में क्रिसमस मनाएंगे. ऐसे में उनसे बदतमीजी ना करें. वो पहले ही अकेलापन महसूस कर रहे होते हैं. कई यात्री अपना फ्रस्टेशन उनपर उतार देते हैं. ऐसा ना करें. इससे उन्हें भी तकलीफ होती है.

About the Author

Sandhya Kumari

न्यूज 18 में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. रीजनल सेक्शन के तहत राज्यों में हो रही उन घटनाओं से आपको रूबरू करवाना मकसद है, जिसे सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है. ताकि कोई वायरल कंटेंट आपसे छूट ना जाए.

homeajab-gajab

एयर होस्टेस ने खोले 3 राज, 17 साल सीने में दफन किया था सीक्रेट, अब किया खुलासा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *