Headlines

पेंसिल की 35 साल पुरानी दुकान, 200 रुपये तक है कीमत, हजारों में भी दुकानदार को एक-एक की जगह रहती है याद!

[ad_1]

बच्चों को स्टेशनरी की दुकान दिख जाए तो वो मानो पागल हो जाते हैं और माता-पिता से सामान खरीदने की जिद करने लगते हैं. पर ईरान के तेहरान में एक दुकान है, जिसमें सिर्फ पेंसिल मिलती हैं, पर रोचक बात ये है कि इसे देखकर सिर्फ बच्चे ही नहीं, बड़े भी होश-ओ-हवास खो देते हैं. वो इसलिए क्योंकि ये दुकान सिर्फ पेंसिलों से ठुंसी हुई है, इसे देखकर लोगों के अंदर अचानक ही पेंसिल (Pencil vendor Tehran video) खरीदने की रुचि पैदा हो जाती है. हाल ही में इस दुकान से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका भी पेंसिल खरीदने का मन हो जाएगा.

तेहरान में एक 35 साल पुरानी दुकान है, जिसमें सिर्फ पेंसिलें मिलती हैं. ऐसा कम ही देखने को मिलता है, क्योंकि आमतौर पर पेंसिल, स्टेशनरी की दुकान पर मिलती है जहां अन्य तरह के सामान भी उपलब्ध होते हैं. इस छोटी सी दुकान में हजारों रंगीन पेंसिलें हैं. उन्हें खरीदने के लिए बड़े से लेकर बच्चे तक आते हैं. दुकान का नाम मेदाद राफी है और दुकानदार हैं मोहम्मद रफी. 1990 में उन्होंने दुकान खोली थी, उसके बाद वो इस इलाके में काफी मशहूर हो गए.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *