Headlines

Gujarat Titans IPL 2026 Team: गुजरात टाइटंस ने इन धाकड़ खिलाड़ियों के लिए खोला खजाना, IPL 2026 जीतने के लिए तैयार शुभमन गिल एंड कंपनी

[ad_1]

नई दिल्ली. अबू धाबी में आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन आयोजित हुआ, जिसमें गुजरात टाइटंस ने अपने 5 स्लॉट भरे. 12.90 करोड़ रुपये के बचे पर्स के साथ गुजरात फ्रेंचाइजी इस ऑक्शन में बैठी थी. रिटेंशन लिस्ट में लगभग स्ट्रेंथ को बैक करने के बाद गुजरात ने ऑक्शन में अपनी गेंदबाजी मजबूत करने पर फोकस किया. बॉलिंग ऑलराउंडर जेसन होल्डर उनके ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी को गुजरात ने सात करोड़ रुपये में खरीदा. आइए जानते हैं इनके अलावा गुजरात ने किन चार खिलाड़ियों को खरीदा और आईपीएल 2026 के लिए गुजरात की टीम कैसी है.

गुजरात टाइटंस ने क्या-क्या खरीदा?
गुजरात टाइटंस की पहली खरीददारी अशोक शर्मा के रूप में हुई. इस अनकैप्ड बॉलर को गुजरात ने 90 लाख रुपये में टीम से जोड़ा. इसके बाद जेसन होल्डर को खरीदा, जिनके लिए गुजरात ने चेन्नई सुपर किंग्स से लंबी बिडिंग वॉर की. इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम बैंटन को भी गुजरात ने खरीदा. उन्हें दो करोड़ रुपये दिए. पृथ्वी राज को गुजरात ने 30 लाख के ब्रेस प्राइस पर अपने स्क्वॉड में शामिल किया. उनकी आखिरी खरीददारी तेज गेंदबाज ल्यूक वुड रही, जिन्हें 75 लाख में आगामी सीजन के लिए टीम से जोड़ा.

आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड.

इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन
यंत यादव, जोस बटलर, कगिसो रबाडा, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद अरशद खान, निशांत सिंधु, प्रसिद्ध कृष्णा, साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर.

IPL 2026 के लिए गुजरात टाइटंस की टीम
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज येरा, ल्यूक वुड.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *