Headlines

बिना हेलमेट पकड़े जाने पर कटने वाला था चालान, फिर शख्स ने बताई ऐसी अनोखी समस्या, पुलिसवाले ने भी जोड़ लिए हाथ!

[ad_1]

Last Updated:

मध्यप्रदेश से सामने आया ट्रैफिक पुलिसकर्मी और बिना हेलमेट बाइक चला रहे एक बुजुर्ग का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यह वीडियो इतना मजेदार है कि लोग इसे देखते हुए हंस रहे हैं और मजाक-मजाक में हेलमेट बनाने वाली कंपनियों को भी टैग करने लगे हैं.

बिना हेलमेट पकड़े जाने पर कटने वाला था चालान, फिर शख्स ने बताई ऐसी अनोखी......बिना हेलमेट पकड़े जाने पर शख्स ने बताई अनोखी वजह पुलिस वाला भी रह गाया दंग(फोटो:Instagram- @vivekanandtiwarithetrafficcop)

ट्रैफिक चालान से बचने के लिए आपने अक्सर लोगों को ट्रैफिक पुलिस के सामने तरह-तरह के बहाने बनाते हुए देखा और सुना होगा. कोई जल्दबाजी का हवाला देता है, तो कोई मजबूरी का. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे वायरल वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक शख्स बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था . जब ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोका और हेलमेट न पहनने की वजह पूछी, तो उसने जो जवाब दिया, उसने न सिर्फ पुलिसकर्मी को चौंका दिया बल्कि व्यक्ति हैरानी में डाल दिया.

दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी सड़क पर बाइक सवार एक व्यक्ति को रोकता है और शांत लहजे में सवाल करता है, “आप हेलमेट क्यों नहीं पहनकर चल रहे हैं?” इसी सवाल पर बाइक से उतरते बुजुर्ग शख्स का जवाब ऐसा होता है, जो पूरे वीडियो को खास और यादगार बना देता है.बुजुर्ग शख्स मुस्कुराते हुए जवाब देता है- “साहब, मेरे सिर के साइज का हेलमेट बनता ही नहीं.” पहले तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी को इस बात पर भरोसा नहीं होता. वह सच्चाई जांचने के लिए अपना हेलमेट उतारकर बुजुर्ग के सिर पर पहनाने की कोशिश करता है, लेकिन हेलमेट सिर तक पहुंचते ही अटक जाता है और छोटा पड़ जाता है. यह नजारा देखकर आसपास खड़े लोग हंस पड़ते हैं और खुद पुलिसकर्मी भी मुस्कुरा उठता है. इसके बाद वह मजाकिया लेकिन समझदारी भरे अंदाज में कहता है कि कंपनियों को हर तरह के लोगों को ध्यान में रखते हुए हर साइज के हेलमेट बनाने चाहिए. इस पूरे वीडियो में न गुस्सा दिखता है, न चालान की धमकी, बल्कि इंसानियत, समझदारी और एक सकारात्मक संदेश साफ नजर आता है.

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *