Headlines

बॉर्डर 2 टीज़र: वरुण धवन का नया लुक, सनी देओल की दमदार वापसी

[ad_1]

Last Updated:

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीज़र रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. मुंबई में हुए टीज़र लॉन्च इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट ने दमदार अंदाज में एंट्री की, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वरुण धवन के नए मूंछों वाले लुक ने. सनी देओल और अहान शेट्टी के साथ हथियार थामे उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

बॉर्डर 2 टीजर लॉन्च पर वरुण धवन का छा गया मूंछों वाला लुकवरुण धवन की फोटो वायरल – फाइल फोटो

नई दिल्ली. बॉर्डर 2 का टीजर सामने आते ही दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है. सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म के सीक्वल का टीज़र 16 दिसंबर को जारी किया गया है. जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. टीज़र लॉन्च इवेंट के दौरान मेकर्स ने फिल्म की लीड स्टारकास्ट सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और कई कलाकारों की झलक फैंस को दिखाई.

इस इवेंट के कई वीडियो और फोटोज इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. लेकिन इनमें तेजी से वायरल हो रहा है वरुण धवन का लुक.इवेंट में मिलिट्री थीम नजर आई. सामने आई फोटोज वीडियो में वरुण धवन, सनी देओल और अहान शेट्टी राइफल और बंदूक पकड़े कैमरे के सामने पोज देते नजर आए.

वरुण धवन का वायरल हो रहा लुक

टीज़र लॉन्च में यूं तो पूरी स्टारकास्ट ने अपना बेस्ट दिया. लेकिन इनमें सबसे ज्यादा चर्चा में रहे वरुण धवन, उन्होंने नीली शर्ट के साथ ग्रे पैंट और नेवी ब्लू ब्लेजर पहना हुआ था. इस लुक के साथ उनकी मूंछों ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. फैंस उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस लुक पर अपनी अपनी राय जाहिर कर रहे हैं.

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *