[ad_1]
Last Updated:
Homebound Shortlist For Best International Feature Film: भारत की फिल्म होमबाउंड 98वें ऑस्कर में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के लिए शॉर्टलिस्ट हुई है. जानिए वो कौन सी 14 दूसरी ग्लोबल फिल्में हैं, जिनसे होमबाउंड का मुकाबला होगा. ‘होमबाउंड’ उत्तरी भारत के एक गांव में दो बचपन के दोस्तों की जद्दोजहद के इर्द-गिर्द घूमती है, जो राष्ट्रीय पुलिस परीक्षा पास कर एक सम्मानजनक और स्थिर जीवन पाना चाहते हैं.
विशाल जेठवा, ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर फिल्म में नजर आए .नई दिल्ली. भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी खुशखबरी है. निर्देशक नीरज घायवान की फिल्म ‘होमबाउंड’ को 89वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर2026) की बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी की शॉर्टलिस्ट में जगह मिल गई है. एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) ने 16 दिसंबर को 12 कैटेगरीज की शॉर्टलिस्ट घोषित की, जिसमें 86 देशों की फिल्मों में से मात्र 15 फिल्में चुनी गईं. ‘होमबाउंड’ का ऑस्कर शॉर्टलिस्ट में पहुंचना भारतीय सिनेमा के लिए एक अहम पड़ाव माना जा रहा है.
इस शॉर्टलिस्ट में दुनिया भर की कुल 15 फिल्में चुनी गई हैं, जिनमें भारत के अलावा अर्जेंटीना, ब्राजील, फ्रांस, जर्मनी, जापान, दक्षिण कोरिया, पैलेस्टाइन और स्पेन जैसे देशों की फिल्में शामिल हैं.
इन फिल्मों से होगा मुकाबला
भारत की आधिकारिक एंट्री ‘होमबाउंड’ थी, जो अब अर्जेंटीना की ‘बेलेन’, ब्राजील की ‘द सीक्रेट एजेंट’, फ्रांस की ‘इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट’, जर्मनी की ‘साउंड ऑफ फॉलिंग’, जापान की ‘कोकुहो’, दक्षिण कोरिया की ‘नो अदर चॉइस’ और अन्य फिल्मों के साथ मुकाबले में है. एकेडमी के नियमों के मुताबिक, शुरुआती वोटिंग में सभी ब्रांच के सदस्य भाग लेते हैं और उन्हें पात्र फिल्मों को देखना अनिवार्य होता है. फाइनल नॉमिनेशन राउंड में वही सदस्य वोट कर पाएंगे, जो सभी 15 शॉर्टलिस्टेड फिल्मों को देखेंगे.
View this post on Instagram
[ad_2]
Source link