Headlines

1973 से 2002 तक आईं 3 भाइयों वाली 6 फिल्में, 2 ब्लॉकबस्टर, 2 हिट, 2 रहीं फ्लॉप, अक्षय-अनिल डूबे तो अमिताभ-सलमान चमके

[ad_1]

Last Updated:

चलिए आज आपको 6 ऐसी फिल्मों से रूबरू करवाते हैं जिनकी कहानियां 3 भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती हैं. तीनों का हाल बॉक्स ऑफिस पर अलग रहा. 2 ब्लॉकबस्टर रहीं तो दो फ्लॉप. इन फिल्मों में अमिताभ बच्चन से लेकर मिथुन चक्रवर्ती जैसे सितारे नजर आए.

कुछ फैमिली ड्रामा फिल्मों की कहानियां अलग अलग जरूर होती हैं लेकिन कॉन्सैप्ट एक ही होता है. जैसे कुछ घर की बहू से जुड़ी होती है तो कुछ घर के बेटों से. ऐसे ही साल 1973 से 2002 तक 6 फिल्में ऐसी रहीं जिनमें तीन भाइयों की कहानियां दिखाई गईं. इनमें से कुछ बड़ी हिट साबित हुई तो कुछ की लुटिया डूब गई. चलिए ऐसी ही कहानी वाली फिल्मों से रूबरू करवाते हैं.

भाइयों वाली फिल्मों में अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, विनोद खन्ना, अनिल कपूर, अक्षय कुमार से लेकर धर्मेंद्र जैसे सितारों ने अपनी किस्मत अजमाई. मगर अनिल कपूर से लेकर अक्षय कुमार जैसे सितारों के लिए ये कहानी सफल नहीं हो पाई तो वहीं अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर से लेकर धर्मेंद्र जैसे सितारों के लिए ऐसी फिल्में सक्सेस लेकर आईं.

शुरुआत करते हैं साल 1973 में आई फिल्म ‘यादों की बारात’ से. 2 नवंबर 1973 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्म को नासिर हुसैन ने डायरेक्ट किया था. फिल्म की कहानी तीन भाइयों से जुड़ी थी. जिनके माता पिता की एक गैंगस्टर ने हत्या कर दी थी. जिसके बाद वो तीनों भाई बिछड़ जाते हैं. फिर कैसे सालों बाद मिलते हैं, ये फिल्म में दिखाया जाता है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. फिल्म में लीड रोल में धर्मेंद्र, विजय अरोड़ा और तारीख खान, जीनत अमान, नीतू सिंह, अजीत से लेकर रवीनंद्र कपूर जैसे सितारे थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब आते हैं अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, विनोद खन्ना की ब्लॉकबस्टर अमर अकबर एंथनी पर. ये फिल्म 7 जनवरी 1977 को रिलीज हुई जिसे मनमोहन देसाई ने बनाया था. फिल्म की कहानी कादर खान, पराग राज और केके शुक्ला ने लिखी. ये मसाला फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मैसिव ब्लॉकबस्टर साबित हुई. जिसमें अमिताभ, ऋषि और विनोद खन्ना भाइयों के रोल में नजर आए थे. फिल्म में लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने म्यूजिक दिया था और गाने भी हिट साबित हुए थे.

प्रेम, विजय और रवि तीन भाइयों की कहानी वाली फिल्म घर एक मंदिर पर आते हैं. जो साल 1984 में रिलीज हुई थी. ये तीनों भाई अपने घर को मंदिर स्वरुप मानते हैं. भाइयों के रोल में शशि कपूर, मिथुन चक्रवर्ती और राज किरण नजर आए थे. फिल्म से मिथुन चक्रवर्ती को अच्छा खासा फेम मिला था और फिल्म भी हिट हुई थी.

इक्के पे इक्का फिल्म: ये फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी जोकि एक एक्शन फिल्म थी जिसे राज एन सिप्पी ने बनाया था. जिसमें तीन भाइयों की कहानी दिखाई जाती है. कैसे तीनों भाई तीन बहनों से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं. फिल्म में अक्षय कुमार, पंकज धीर और पृथ्वी ने भाइयों की भूमिका निभाई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार की ये फिल्म फ्लॉप रही थी.

अब आते हैं साल 1999 की ब्लॉकबस्टर हम साथ साथ हैं पर. जिसमें प्रेम, विनोद और विवेक तीन भाईयों को लेकर सूरज बड़जात्या ने फिल्म बनाई थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही. जिसमें सलमान खान, सोनाली बेंद्र, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, मोहनिश बहल, तब्बू से लेकर मल्टीस्टार नजर आए.

साल 2002 में भी तीन भाइयों की कहानी को लेकर फिल्म आई थी जिसका नाम था ओम जय जगदीश. इसमें अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन और फरदीन खान जैसे सितारे नजर आए. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल रही थी जिसे अनुपम खेर ने डायरेक्ट किया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

1973 से 2002 तक आईं 3 भाइयों वाली 6 फिल्में, 2 ब्लॉकबस्टर, 2 हिट, 2 रहीं फ्लॉप

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *