Headlines

9 खिलाड़ी देश के लिए खेलने से पहले बन गए करोड़पति…आईपीएल इतिहास में पहली बार ऑक्शन में अनजान खिलाड़ियों पर लुटाया गया इतना पैसा

[ad_1]

Last Updated:

9 Uncapped Players Crorepati IPL 026 Auction: आईपीएल के 19वें एडिशन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी खत्म हो चुकी है. इस बार 9 अनकैप्ड खिलाड़ी ऑक्शन में करोड़पति बने हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू से पहले इन खिलाड़ियों की लॉटरी लग गई. आईपीएल के पिछले अठारह साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब नौ अनकैप्ड खिलाड़ी करोड़पति बने हैं. इससे पहले ऐसा नहीं हुआ था.

Prashant veer, kartik sharma, Mangesh Yadav, auqib nabi, tejasvi singh Dahiya, Mukul Choudhary, Akshat Raghuvanshi, salil arora, naman Tiwari, ipl 2026 auction, ipl auction, ipl auction most expensive, ipl most expensive players, प्रशांत वीर, आईपीएल 2026 ऑक्शन, आईपीएल सबसे महंगा खिलाड़ी

<br />आईपीएल क्रिकेट का ऐसा मंच है जहां नौजवान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है. पिछले अठारह साल से आईपीएल का आयोजन हो रहा है. इस दौरान देश और दुनिया के कई युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री मारी. 19वें सीजन के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन हो चुका है. इस ऑक्शन में 9 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी ने दिल खोलकर पैसा लुटाया. ऐसा पहली बार हुआ है जब एक सीजन में इतने खिलाड़ी एक साथ करोड़पति बने हैं.

Prashant veer, kartik sharma, Mangesh Yadav, auqib nabi, tejasvi singh Dahiya, Mukul Choudhary, Akshat Raghuvanshi, salil arora, naman Tiwari, ipl 2026 auction, ipl auction, ipl auction most expensive, ipl most expensive players, प्रशांत वीर, आईपीएल 2026 ऑक्शन, आईपीएल सबसे महंगा खिलाड़ी

20 साल के प्रशांत वीर (Prashasnt Veer) को आईपीएल से पहले शायद ही ज्यादा लोग जानते होंगे. इस होनहार खिलाड़ी का नाम जब आईपीएल 2026 ऑक्शन में लिया गया, उसके बाद सभी की नजरें फटी की फटी रह गईं. उत्तर प्रदेश के इस स्पिन ऑलराउंडर को खरीदने के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये लुटा दिए. इसके साथ ही प्रशांत आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक रकम पर खरीदे जाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए.उन्होंने तेज गेंदबाज आवेश खान का रिकॉर्ड तोड़ा. आवेश खान को इंडिया से खेलने से पहले आईपीएल में 10 करोड़ की बोली लगी थी जो किसी अनकैप्ड की सर्वाधिक रकम थी .

Prashant veer, kartik sharma, Mangesh Yadav, auqib nabi, tejasvi singh Dahiya, Mukul Choudhary, Akshat Raghuvanshi, salil arora, naman Tiwari, ipl 2026 auction, ipl auction, ipl auction most expensive, ipl most expensive players, प्रशांत वीर, आईपीएल 2026 ऑक्शन, आईपीएल सबसे महंगा खिलाड़ी

19 साल के कार्तिक शर्मा (Kartik Sharma) बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर अपनी जगह बना रहे हैं. राजस्थान के इस होनहार खिलाड़ी को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14.20 करोड़ में खरीदा. विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में सबको चौंका दिया. कार्तिक पर ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये से बोली शुरू की. जिसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कड़ी टक्कर हुई. हालांकि, जब बोली 5 करोड़ रुपये तक पहुंची, तो सीएसके ने मोर्चा संभाला और सनराइजर्स हैदराबाद के देर से आने के बावजूद, पांच बार की चैंपियन टीम ने यह लड़ाई जीत ली.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Prashant veer, kartik sharma, Mangesh Yadav, auqib nabi, tejasvi singh Dahiya, Mukul Choudhary, Akshat Raghuvanshi, salil arora, naman Tiwari, ipl 2026 auction, ipl auction, ipl auction most expensive, ipl most expensive players, प्रशांत वीर, आईपीएल 2026 ऑक्शन, आईपीएल सबसे महंगा खिलाड़ी

डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार कमाल कर रहे जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर आकिब नबी (Aquib Nabi) पर भी आईपीएल ऑक्शन में खूब पैसा बरसा और दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 8.40 करोड़ रुपये में खरीद लिया. रणजी ट्रॉफी और चल रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनके शानदार प्रदर्शन ने अबू धाबी में हुई मिनी-ऑक्शन से पहले आईपीएल फ्रेंचाइजी का ध्यान खींचा. नबी दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं जो गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की काबिलियत रखते हैं.वह लगातार बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं.

Prashant veer, kartik sharma, Mangesh Yadav, auqib nabi, tejasvi singh Dahiya, Mukul Choudhary, Akshat Raghuvanshi, salil arora, naman Tiwari, ipl 2026 auction, ipl auction, ipl auction most expensive, ipl most expensive players, प्रशांत वीर, आईपीएल 2026 ऑक्शन, आईपीएल सबसे महंगा खिलाड़ी

मध्य प्रदेश के तेज दबाज मंगेश यादव (Mangesh Yadav)  को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा.<br />मंगेश नीलामी में 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर आए थे. उनपर आरसीबीह ने बोली की शुरुआत की. सनराइजर्स हैदराबाद जल्द ही इस मुकाबले में शामिल हो गई, जिससे बोली में लगातार बढ़ोतरी हुई क्योंकि दोनों फ्रेंचाइजी एक मजबूत डिफेंसिव स्किल्स वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की कीमत आंक रही थीं. बोली जल्द एक करोड़ रुपये के पार चली गई. आरसीबी और एसआरएच के बीच बोली लगने से यह बढ़ती रही. आरसीबी ने इसे 4 करोड़ रुपये तक पहुंचाया. जिसके बाद हैदराबाद ने थोड़ी देर के लिए 4.2 करोड़ रुपये की बोली लगाई. यश दयाल के कवर के तौर पर बाएं हाथ के गेंदबाज़ को टीम में शामिल करने के लिए उत्सुक आरसीबी दौड़ में बनी रही. क्योंकि कीमत 5 करोड़ रुपये के पार चली गई, और आखिरकार 5.20 करोड़ रुपये में डील पक्की हो गई.

Prashant veer, kartik sharma, Mangesh Yadav, auqib nabi, tejasvi singh Dahiya, Mukul Choudhary, Akshat Raghuvanshi, salil arora, naman Tiwari, ipl 2026 auction, ipl auction, ipl auction most expensive, ipl most expensive players, प्रशांत वीर, आईपीएल 2026 ऑक्शन, आईपीएल सबसे महंगा खिलाड़ी

आईपीएल के आगामी सीजन में तेजस्वी सिंह दहिया (Tejasvi Singh Dahiya) कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलेंगे. दिल्ली के इस अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस ने बीडिंग की शुरुआत की. इसके बाद कोलकाता नाइटराइडर्स की इसमें एंट्री हुई. मुंबई और केकेआर के बाद राजस्थान रॉयल्स ने भी तेजस्वी को अपने साथ जोड़ने की कोशिश की लेकिन केकेआर ने आखिरकार बाजी मार ली. केकेआर ने तेजस्वी को आईपीएल 2026 ऑक्शन में 3 करोड़ रुपये में खरीदा. तेजस्वी का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था.तीन बार की चैंपियन केकेआर ने तेजस्वी के लिए अपना खजाना लूटा दिया.

Prashant veer, kartik sharma, Mangesh Yadav, auqib nabi, tejasvi singh Dahiya, Mukul Choudhary, Akshat Raghuvanshi, salil arora, naman Tiwari, ipl 2026 auction, ipl auction, ipl auction most expensive, ipl most expensive players, प्रशांत वीर, आईपीएल 2026 ऑक्शन, आईपीएल सबसे महंगा खिलाड़ी

विकेटकीपर-बल्लेबाज मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) को आईपीएल 2026 ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा. 21 साल का यह खिलाड़ी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ मैच जिताने वाली पारी खेलकर आ रहा है. घरेलू क्रिकेट में सिर्फ दो साल हुए हैं और मुकुल के लिए 2.6 करोड़ रुपये की यह बोली बहुत बड़ी है. राजस्थान रॉयल्स ने उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये से बोली शुरू की और मुंबई इंडियंस भी इसमें शामिल हो गई. मुंबई इंडियंस ने 90 लाख रुपये पर बोली छोड़ दी और लखनऊ इसमें शामिल हो गया. राजस्थान ने 2.4 करोड़ रुपये पर बोली छोड़ दी और लखनऊ ने उन्हें 2.6 करोड़ रुपये में खरीद लिया. मुकुल ने जनवरी 2023 में छत्तीसगढ़ के खिलाफ अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था. उन्होंने तीन मैचों में 12.75 के खराब औसत से 51 रन बनाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 45 है.

Prashant veer, kartik sharma, Mangesh Yadav, auqib nabi, tejasvi singh Dahiya, Mukul Choudhary, Akshat Raghuvanshi, salil arora, naman Tiwari, ipl 2026 auction, ipl auction, ipl auction most expensive, ipl most expensive players, प्रशांत वीर, आईपीएल 2026 ऑक्शन, आईपीएल सबसे महंगा खिलाड़ी

मध्य प्रदेश के बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी आईपीएल 2026 ऑक्शन में लेटेस्ट अनकैप्ड करोड़पति बने. उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.2 करोड़ रुपये में साइन किया. सनराइजर्स हैदराबाद ने भी कीमत 2 करोड़ रुपये तक बढ़ाई थी. वह मध्य प्रदेश के एक युवा दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जो 2021-22 रणजी ट्रॉफी सीज़न के दौरान एक होनहार टैलेंट के तौर पर उभरे. ग्वालियर में जन्मे, उन्होंने बहुत कम उम्र में अपने पिता के मार्गदर्शन में क्रिकेट शुरू करने के बाद एज-ग्रुप रैंक्स में तेजी से तरक्की की.

Prashant veer, kartik sharma, Mangesh Yadav, auqib nabi, tejasvi singh Dahiya, Mukul Choudhary, Akshat Raghuvanshi, salil arora, naman Tiwari, ipl 2026 auction, ipl auction, ipl auction most expensive, ipl most expensive players, प्रशांत वीर, आईपीएल 2026 ऑक्शन, आईपीएल सबसे महंगा खिलाड़ी

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 की नीलामी में पंजाब के विकेटकीपर-बल्लेबाज सलिल अरोड़ा को 1.50 करोड़ रुपये में साइन किया. पंजाब का यह 23 साल का बल्लेबाज इन दिनों शानदार फॉर्म में है. उन्होंने 12 दिसंबर को झारखंड के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 सुपर लीग मैच में पंजाब के लिए नाबाद शतक (125) बनाया और आंध्र के खिलाफ अगले मैच में 42 रन बनाकर नाबाद रहे. इस सीज़न के पंजाब के तीसरे सुपर लीग मैच में, उन्होंने मंगलवार को मध्य प्रदेश के खिलाफ 29 गेंदों में 50 रन बनाए. सलिल ने नौ फर्स्ट क्लास मैच भी खेले हैं और 14 पारियों में कुल 458 रन बनाए हैं.

Prashant veer, kartik sharma, Mangesh Yadav, auqib nabi, tejasvi singh Dahiya, Mukul Choudhary, Akshat Raghuvanshi, salil arora, naman Tiwari, ipl 2026 auction, ipl auction, ipl auction most expensive, ipl most expensive players, प्रशांत वीर, आईपीएल 2026 ऑक्शन, आईपीएल सबसे महंगा खिलाड़ी

नमन तिवारी (Naman Tiwari) को लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपील ऑक्शन में 1 करोड़ रुपये में खरीदा. 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर शुरू हुई बोली में तिवारी के लिए कुल 15 बोलियां लगीं, जिसके बाद एलएसजी ने उन्हें खरीद लिया. दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआत में कुछ बार दिलचस्पी दिखाई, लेकिन फिर पीछे हट गई. इसके बाद एलएसजी ने एंट्री की और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स के साथ बोली लगाई. तिवारी उन कई अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों में से थे, जिन्होंने 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया. तिवारी ने 2024 अंडर 19 वर्ल्ड कप में छह मैचों में 5.17 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट लिए. तिवारी ने हाल में 2025 उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग में नोएडा सुपर किंग्स के लिए था. उन्होंने 10 मैचों में 8.20 की इकॉनमी से 19 विकेट लिए.

homesports

9 खिलाड़ी देश के लिए खेलने से पहले बन गए करोड़पति, IPL में पहली बार हुआ ऐसा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *