Headlines

Mazedar Jokes: सास ने जमाई पूछा, अगले जन्म में क्या बनोगे, शख्स ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर आ जाएगी हंसी!

[ad_1]

1. पापा- “क्या हुआ बेटे?”
मैं- “पापा बुखार है…”
पापा- “अबे तुझे तो बीमारी भी गरीबों वाली होती है, शर्मा जी के लड़के को देख, कैंसर है कैंसर!”

2. संता- “विज्ञान कहता है कि मादा मच्छर ही खून चूस सकती है, नर मच्छर केवल आवाज कर सकते हैं!”
बंता (हवा में हाथ जोड़ते हुए)- “धन्य हो प्रभू आपका सिस्टम हर जगह सेम टू सेम है!”

3. दुकानदार- “बताइए जनाब क्या चाहिए?”
राकेश- “अपने होने वाली बीवी के कुत्ते के लिए केक चाहिए!”
दुकानदार- “यहीं खाओगे या पैक कर दूं.”

4. सास- “जमाई राजा अगले जन्म में क्या बनोगे?”
जमाई- “जी छिपकली बनूंगा!”
सास- “वो क्यों?”
जमाई- “…क्योंकि आपकी बेटी सिर्फ छिपकली से ही डरती है!”

5. संता के घर एक नया बंगाली दोस्त आया और बोला- “आज हमारा घर भोजन हाय, आप साब ओईयेगा!”
संता- “ठीक है!”
वो बीवी को लेकर वहां ठीक 11:30 बजे पहुंच गया.
वहां 4-5 बंगाली ढोलक-तबला बजा रहे थे.
दोपहर ढाई बजे तक न जाने क्या गा रहे थे.
कुछ पता नहीं चला फिर वो बंगाली दोस्त खड़ा होकर बोला- “आज का भोजन समाप्त हुआ. कोल फिर भोजन है टाइम से आ जाना!”
बीवी संता को घूर के देख रही थी और भजन के चक्कर में बीवी ने शाम का भी भोजन नहीं दिया…

6. पत्नी अपने पति से- “जी मैं आपके दिल में रहना चाहती हूं.”
पति- “ठीक है पर वहां दूसरी औरतों से लड़ना मत.”
पत्नी बेहौश!

7. पत्नी- “घर जल्दी आ जाना, मुर्गा बनाऊंगी.”
बेचारा पति कन्फ्यूज्ड है…

8. टीचर- “‘Date’ और तारीख में क्या अंतर है?”
सारी क्लास चुप.
तभी चुन्नू बोला- “सर ‘Date’ में ‘गर्लफ्रेंड’ के साथ जाते हैं और तारीख में वकील के साथ.”
टीचर बेहोश…

9. संता- “इतने सारे लोग ‘football’ को लात क्यों मार रहे हैं?”
बंता- “अबे गधे,’Goal’ करने के लिए”
संता- “‘Gol’ ही तो है, और कितना गोल करेंगे!”

10. मरीज- “डॉक्टर साहब चाय नहीं छूट रही!”
डॉक्टर- “शादी कर ले भाई, इलाइची भी पूछ के खायेगा!”

11: चुन्नू- “हैलो भाई क्या हाल हैं?”
मुन्नू- “मस्त भाई तू सुना?”
चुन्नू- “यार एक काम था…”
मुन्नू- “हां, तो कर ले बाद में बात करेंगे, बाय!”

12. गर्लफ्रेंड- “आज से हमारा रिश्ता खत्म! हम एक-दूसरे को सारे गिफ्ट वापस करेंगे!”
पप्पू- “ठीक है रिचार्ज से शुरू करते हैं…”
गर्लफ्रेंड- “जानू अब मजाक भी नहीं कर सकती क्या?”

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *