Headlines

IND vs SA 4th T20 Live Score :भारत की नजर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीतने पर, कुछ ही देर में होगा टॉस

[ad_1]

Last Updated:

IND vs SA 4th T20 Live Score and updates: भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें चौथे टी20 मैच में आमने सामने हैं. भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है. यह मुकाबला लखनऊ के ईकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. कप्तान सूर्यकुमार यादव और उप कप्तान शुभमन गिल की फॉर्म चिंता का विषय है. टॉस शाम 6:30 बजे होगा जबकि मैच में पहली गेंद शाम 7 बजे फेंकी जाएगी.

भारत की नजर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीतने पर, कुछ ही देर में होगा टॉसभारत बनाम दक्षिण अफ्रीका चौथा टी20 लाइव क्रिकेट स्कोर स्कोर अपडेट्स.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के इरादे से लखनउ के ईकाना क्रिकेट स्टेडियम में उतरी है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से आगे है. टीम इंडिया आज का मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम कर सकती है. इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव और उप कप्तान  शुभमन गिल की खराब फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है. दोनों बल्लेबाज इस सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं.

अक्षर पटेल सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया गया है. जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता पर बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन शिवम दुबे ने कहा कि उन्हें ‘लगता है’ कि बुमराह चौथे T20I के लिए उपलब्ध हैं.  भारतीय टीम इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है. अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, हर्षित राणा/वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका चौथा टी20 लाइव क्रिकेट स्कोर स्कोर अपडेट्स.

अभिषेक शर्मा दिग्गज विराट कोहली के 2016 के 1614 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने से 47 रन दूर हैं . यह टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं. जुलाई 2024 से भारत ने 33 पारियों में 15 बार अपने विरोधियों को ऑल आउट किया है . यह इस अवधि में किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा है.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

भारत की नजर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीतने पर, कुछ ही देर में होगा टॉस

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *