Headlines

घर में लगा था क्रिसमस ट्री, छिपकर बैठ गए 7 बौने, सिर्फ तेज नजर वालों को दिखेंगे सारे के सारे

[ad_1]

Last Updated:

सोशल मीडिया पर कई ब्रेनटीजर्स शेयर किए जाते हैं. ये लोगों के दिमाग के साथ ही साथ उनके आंखों का टेस्ट भी करते हैं. इस क्रिसमस ऐसा ही एक ब्रेन टीजर 59 सेकंड के चैलेंज के साथ शेयर किया गया है.

घर में लगा था क्रिसमस ट्री, छिपकर बैठ गए बौने, सिर्फ तेज नजर वालों को दिखेंगेवेकेशन मोड में कर लें थोड़ी आंखों की कसरत (इमेज- फाइल फोटो)

क्रिसमस सीजन आ चुका है. चाहे मार्केट जाइये या मॉल आपको हर तरफ क्रिसमस डेकोरेशन नजर आ जाएगा. लोग अब वेकेशन मूड में आ चुके हैं. बस रिलैक्स करने का मूड है. ऐसे में सोशल मीडिया पर भी अब क्रिसमस का खुमार देखने को मिल रहा है. ऐसा ही एक ब्रेनटीजर लोगों के दिमाग के साथ उनकी आंखों की भी कसरत करवा रहा है. अगर आपको लगता है कि आपकी नजरें तेज है तो ये आपके लिए परफेक्ट है.

एक क्रिसमस ट्री सेलेब्रेशन स्पॉट में कुल सात एल्फ यानी बौने छिपे हुए हैं. इन्होने खुद को सराउंडिंग से कुछ इस तरह छिपाया है कि आसानी से नजर नहीं आ रहे. इसके लिए आपको अपनी दिमागी कसरत के साथ नजरों को भी तेज करना पड़ेगा. तभी आपको एक-एक एल्फ नजर आएगा. तस्वीर से एल्फ ढूंढने के लिए लोगों को 59 सेकंड का समय दिया गया है. लेकिन ज्यादातर लोग इस चैलेंज को पूरा करने में फेल हो जा रहे हैं.

सिर्फ तेज आईक्यू वाले हुए सफल
इस ब्रेनटीजर को राइप मोटरहॉम इंश्योरेंस की तरफ से रिलीज किया गया. लेकिन दावा है कि सिर्फ वो लोग, जिनका आईक्यू तेज है, वही इसमें छिपे सातों बौने ढूंढ सकते हैं. इन छुट्टियों में इस ब्रेन टीजर ने लोगों को खूब छकाया है. ज्यादातर लोग सात एल्फ को ढूंढ नहीं पाए. स्क्रीन पर चलने वाले टाइमर के टिक टिक के बीच लोग बौनों को ढूंढते नजर आए और कई असफल हो गए.

क्या आपको आए नजर
अगर आपको भी इस तस्वीर में छिपे एल्फ नजर नहीं आए तो इसका जवाब आपके लिए हम बता दे रहे हैं. ये एल्फ इतनी आसानी से घुलमिल गए हैं कि नजर ही नहीं आ रहे. इस चैलेंज में ज्यादातर लोगों के फेल होने की खास वजह है. दरअसल, जब ऐसे चैलेंज आते हैं और उसके साथ समय की सीमा बंध जाती है तब लोगों के ऊपर प्रेशर बढ़ जाता है और वो असफल हो जाते हैं. यही वजह है कि कई लोग देखकर भी एल्फ को नहीं देख पाए.

About the Author

Sandhya Kumari

न्यूज 18 में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. रीजनल सेक्शन के तहत राज्यों में हो रही उन घटनाओं से आपको रूबरू करवाना मकसद है, जिसे सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है. ताकि कोई वायरल कंटेंट आपसे छूट ना जाए.

homeajab-gajab

घर में लगा था क्रिसमस ट्री, छिपकर बैठ गए बौने, सिर्फ तेज नजर वालों को दिखेंगे

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *