[ad_1]
नई दिल्ली. साल खत्म होने से पहले अगर आप नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी या घर के अप्लायंसेज खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो क्रोमा ने ग्राहकों को बड़ा मौका दिया है. क्रोमा ने अपनी साल की आखिरी बड़ी सेल Cromtastic December Sale 2025 शुरू कर दी है, जिसमें टेक और होम अप्लायंसेज कैटेगरी में भारी डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और आसान EMI का फायदा मिल रहा है. यह सेल नए साल से पहले अपग्रेड करने वालों के लिए खास मानी जा रही है.
क्रोमा की यह क्रोमटास्टिक दिसंबर सेल 15 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 4 जनवरी 2026 तक चलेगी. ग्राहक इस सेल का फायदा देशभर के 550 से ज्यादा क्रोमा स्टोर्स, क्रोमा की ऑफिशियल वेबसाइट और टाटा न्यूर ऐप पर ले सकते हैं. कंपनी ने साफ किया है कि ऑफर्स स्टॉक और लोकेशन के हिसाब से अलग अलग हो सकते हैं.
बैंक ऑफर्स और अतिरिक्त फायदे
इस सेल में सिर्फ सीधा डिस्काउंट ही नहीं, बल्कि HDFC और ICICI जैसे बड़े बैंकों के कार्ड पर कैशबैक, एक्सचेंज बोनस, नो कॉस्ट EMI और स्टूडेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है. क्रोमा का कहना है कि जो कीमतें बताई जा रही हैं, वे सभी बैंक ऑफर और एक्सचेंज के बाद की इफेक्टिव कीमतें हैं.
स्मार्टफोन पर सबसे बड़े सौदे
स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए यह सेल खास मानी जा रही है. एप्पल आईफोन 16 (Apple iPhone 16) इस सेल में 40,990 रुपये से शुरू हो रहा है, जिसकी EMI 1,833 रुपये से है. वहीं एप्पल आईफोन 15 (Apple iPhone 15) 36,490 रुपये से उपलब्ध है. सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 (Samsung Galaxy Z Fold 7) की इफेक्टिव कीमत 99,999 रुपये रखी गई है, जबकि सैमसंग गैलेक्सी एस 25 अल्ट्रा (Samsung Galaxy S25 Ultra) 69,999 रुपये से मिल रहा है.
लैपटॉप और AI पीसी पर ऑफर्स
लैपटॉप कैटेगरी में भी अच्छे डिस्काउंट देखने को मिल रहे हैं. एप्पल मैकबुक एयर एम 4 (Apple MacBook Air M4) स्टूडेंट डिस्काउंट के साथ 55,911 रुपये से शुरू हो रहा है. नेक्स्ट जेनरेशन AI पीसी 47,710 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं. वहीं RTX 3050 ग्राफिक्स वाले गेमिंग लैपटॉप 64,950 रुपये से खरीदे जा सकते हैं.
टीवी सेगमेंट में भारी कटौती
टीवी अपग्रेड करने वालों के लिए भी यह सेल फायदेमंद है. सैमसंग 75 इंच स्मार्ट UHD टीवी (Samsung 75 inch Smart UHD TV) 62,990 रुपये से मिल रहा है. क्रोमा का 55 इंच UHD गूगल टीवी (Croma 55 inch UHD Google TV) 29,990 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 43 इंच गूगल टीवी 18,490 रुपये से शुरू हो रहा है.
वॉशिंग मशीन और अन्य अप्लायंसेज पर डील्स
होम अप्लायंसेज में एलजी 7 किलो फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन (LG 7kg Front Load Washing Machine) 29,350 रुपये से मिल रही है. सैमसंग 7 किलो टॉप लोड वॉशिंग मशीन (Samsung 7kg Top Load Washing Machine) की कीमत 16,417 रुपये रखी गई है. क्रोमा ब्रांड की 7.5 किलो टॉप लोड मशीन 14,990 रुपये में उपलब्ध है.
एसी खरीदने का सही समय
एयर कंडीशनर खरीदने वालों के लिए भी सेल आकर्षक है. वोल्टास 1.5 टन 3 स्टार इन्वर्टर एसी (Voltas 1.5 ton 3 star Inverter AC) 29,019 रुपये से मिल रहा है. वहीं हायर 1.5 टन 5 स्टार इन्वर्टर एसी (Haier 1.5 ton 5 star Inverter AC) की इफेक्टिव कीमत 34,161 रुपये रखी गई है.
नए साल से पहले क्यों खास है यह सेल
क्रोमा की क्रोमटास्टिक दिसंबर सेल इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि इसमें साल के अंत में एक साथ स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप और बड़े अप्लायंसेज पर ऑफर्स मिल रहे हैं. बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज और EMI को मिलाकर यह सेल उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद है, जो नए साल से पहले अपने घर और गैजेट्स को अपग्रेड करना चाहते हैं.
[ad_2]
Source link