Headlines

Ghar Ka Naksha: अब घर बैठे देख सकेंगे दुनिया की हर एक बिल्डिंग, यहां दिखाई देंगे 2,750,000,000 घर, ढूंढें अपना मकान

[ad_1]

Last Updated:

गूगल मैप्स की तरह अब GlobalBuildingAtlas आ चुका है. यहां आपको दुनिया में मौजूद हर बिल्डिंग दिखाई दे सकेगी. इसमें आपका अपना घर भी शामिल है.

अब घर बैठे देख सकेंगे दुनिया की हर एक बिल्डिंग, दिखाई देंगे 2,750,000,000 घर!घर बैठे-बैठे देख सकेंगे दुनिया भर की इमारतें (इमेज- फाइल फोटो)

चाहे राजस्थान के गांव का कच्चा मकान हो या चीन के शंघाई की गगनचुंबी इमारत, अब आप घर बैठे हर बिल्डिंग को देख सकते हैं. अपने घर के बेड या सोफे पर लेटे-लेटे आप दुनिया के किसी भी कोने में मौजूद इमारत को देख सकते हैं, वो भी थ्री डी के अनुभव में. ऐसा पॉसिबल हुआ है ग्लोबल बिल्डिंग एटलस की लॉन्चिंग के कारण. इस नए मैप की वजह से आप दुनिया के 2.75 बिलियन बिल्डिंग को घर बैठे देख सकते हैं.

इसका इस्तेमाल आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से कर सकते हैं. इसमें अब तक का सबसे बड़ा डाटा फीड किया गया है. इसका निर्माण टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ़ म्यूनिच, जर्मनी द्वारा किया गया है. बताया जा रहा है कि इसके डाटा को कलेक्ट करने के लिए करीब आठ लाख सैटेलाइट्स की मदद ली गई है. इन्होने 2019 में एआई एल्गोरिथ्म के आधार पर तस्वीरें खींची थी. इससे बिल्डिंग्स के साइज और आसपास की सारी चीजों का थ्री डी प्रिंट बनाया गया है.

अब नहीं छुप पाएगा कोई देश
इसके लीड ऑथर प्रोफेसर Xiaoxiang Zhu के मुताबिक़, थ्री डी बिल्डिंग्स की जानकारी से अब सीक्रेट देशों के कई राज सामने आ जाएंगे. जो देश छुपकर न्यूक्लियर हथियार या ऐसी कोई खतरनाक इमारत बना रहे हैं, अब सब कुछ सामने आ जाएगा. इसके जरिये ना सिर्फ बिल्डिंग्स बल्कि आसपास रहने वालों की लिविंग कंडीशन का भी पता लगाया जा सकेगा. आप चाहें तो इसपर अपने घर को भी तलाश कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको अपना एड्रेस फीड करना होगा और आप अपने घर का थ्री डी प्रिंट देख सकते हैं.

शहरों की स्थिति बेहतर
रिसर्चर्स का कहना है कि शहरों के बिल्डिंग्स तीस गुना अधिक क्लियर नजर आते हैं. जबकि ग्रामीण इलाकों में कुछ धुंधला ही दिखेगा. इसके लॉन्चिंग के बाद से अब तक करीब तीन लाख विजिटर्स इसपर बिल्डिंग्स तलाश चुके हैं. इसे बनाने वालों ने इतनी सक्सेस के बारे में नहीं सोचा था. इस वजह से रिजल्ट आने में थोड़ा समय लग रहा है. हालांकि, इसकी स्पीड बढ़ाने पर काम चल रहा है. यानी ये अब गूगल मैप्स को भी पीछे छोड़ने की तैयारी में है.

About the Author

Sandhya Kumari

न्यूज 18 में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. रीजनल सेक्शन के तहत राज्यों में हो रही उन घटनाओं से आपको रूबरू करवाना मकसद है, जिसे सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है. ताकि कोई वायरल कंटेंट आपसे छूट ना जाए.

homeajab-gajab

अब घर बैठे देख सकेंगे दुनिया की हर एक बिल्डिंग, दिखाई देंगे 2,750,000,000 घर!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *