Headlines

give my money back Fans demand refund: मेरा पैसा वापस करो…तीन बोरा गेहूं बेचकर आया था मैच देखने, गुस्से में फैंस

[ad_1]

Last Updated:

India vs South Africa T20 Lucknow: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका चौथा टी20 मैच बिना एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया. घने कोहरे की वजह से मुकाबले में टॉस भी नहीं हो सका. दर्शक को तीन घंटे तक स्टेडियम में बिठाए रखा गया. हर आधे आधे घंटे पर अंपायर मुआयना के लिए आए लेकिन मैच को शुरू नहीं करा सके. बाद में जब मुकाबले को रद्द किया गया उसके बाद फैंस गुस्सा हो गए. एक फैन ने कहा कि मेरा पैसा वापस करो, क्योंकि मैंने तीने बोरा गेंहू बेचे थे मैच देखने के लिए.

मेरा पैसा वापस करो...तीन बोरा गेहूं बेचकर आया था मैच देखने, गुस्से में फैंसभारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबले में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी.

नई दिल्ली. चौथा टी20 मैच घने कोहरे की वजह से रद्द होने के बाद फैंस गुस्से में हैं. एक फैन ने कहा कि उसने मैच को देखने के लिए तीन बोरे गेहूं बेचे थे. वह बहुत मुश्किल से स्टेडियम पहुंचा था लेकिन यहां उसे मायूसी हाथ लगी. उसने मुकाबला रद्द होने के बाद स्टेडियम के बाहर चिल्लाते हुए कहा कि उसके टिकट के पैसे वापस किए जाएं. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच खराब दृश्यता के कारण रद्द कर दिया गया. घने कोहरे की परत ने इकाना स्टेडियम को घेर लिया जिससे सर्दियों के महीनों में उत्तरी भारत में मुकाबले कराने के बीसीसीआई के कार्यक्रम पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

मैच रद्द होने के बाद स्टेडियम से बाहर निकलते हुए फैंस अपना रोष प्रकट कर रहे थे. उन्होंने कहा कि हमें साढ़े तीन घंटे तक बिठाए रखा.मैदान का मुयाना करने के नाम पर आधे आधे घंटे मैच के टाइम को बढ़ाया जा रहा था ताकि समय को कैसे भी काटा जाए. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पूरी सीरीज के लिए नवंबर और दिसंबर के दौरान न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला, लखनऊ, रांची, रायपुर, विशाखापत्तनम, कटक, अहमदाबाद, गुवाहाटी और कोलकाता को आयोजन स्थल के तौर पर चुना गया था.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबले में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *