Headlines

Lucknow T20I Drama See in Photo Rollers and blankets used to cover pitch: कोहरे के कारण रद्द हुए लखनऊ टी20 मैच में भारी ड्रामा देखने को मिला जब पिच पर रोलर और कंबल डाला गया.

[ad_1]

Last Updated:

IND vs SA, 4th T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला कोहरे के कारण रद्द हो गया. दोनों टीमों के बीच ये मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन घने कोहरे के कारण लंबे इंतजार के बाद इस मैच को रद्द कर दिया गया.

IND vs SA

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेले जाने वाले चौथे टी20 मैच को रद्द कर दिया गया. मैच रद्द होने के पीछे का कारण घना कोहरा था.

कोहरे के कारण मैच रद्द होने के बाद भारतीय क्रिकेट की इंटरनेशनल फजीहत हुई है.ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टी20 मैच को कोहरे के कारण रद्द किया गया है.

IND vs SA

मैच रद्द होने के कारण स्टेडियम में मैच देखने आए दर्शकों में भारी निराशा देखने को मिली और वह अपने टिकट के रिफंड की मांग कर रहे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

IND vs SA

कोहरे के कारण जब मैच बाधित था तो उस दौरान ये देखा गया कि पिच पर रोलर चल रहे थे. ऐसा कम देखने को मिला है कि मैच शुरू होने से ठीक पहले पिच पर रोलर चलाया जाता हो.

IND vs SA

सिर्फ इतना ही नहीं, घने कोहरे के कारण पिच को नमी से बचाने के लिए उसे कंबल से ढकने की फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

Hardik Pandya

लखनऊ में हालात इतने खराब थे कि टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी मास्क पहनकर प्रैक्टिस करते हुए थे. क्योंकि कोहरे के साथ स्मॉग के कारण स्थिति और बिगड़ गई थी.

homesports

कभी चलाया रोलर तो, कभी पिच को कंबल से ढका, फोटो में देखें लखनऊ T20 का ड्रामा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *